Redmi K90 Max का ये फोन लॉन्च होने से पहले ही बना सबकी पंसद, भारत में इस दिन होगा लॉन्च
Redmi K90 Max : वैसे तो हर स्मार्टफोन की कंपनी अपना बेस्ट फोन लॉन्च करती है. हाल ही में भारत में जल्द ही शाओमी अपनी कंपनी का Redmi K90 Max स्मार्टफोन लॉन्च करे वाली है. इस फोन की चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है.
Redmi K90 Max स्मार्टफोन गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. Redmi K90 Max में पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा.
जिसकी मदद से लंबे समय तक फोन चलाने या गेम खेलने पर भी ज्यादा गर्म होने से बच जाएगा. Redmi K90 Max स्मार्टफोन का कूलिंग सिस्टम हाई लोड पर 100 सेकंड में फोन का तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है.
इस फोन के कूलिंग सिस्टम में 18.1mm का बड़ा फैन दिया गया है. ये किसी सामान्य फैन के मुकाबले करीब 6% बड़ा है और 1.3 गुना ज्यादा हवा खींच सकता है. Redmi K90 Max में एयरफ्लो डिजाइन, वर्टिकल इनटेक और मेटल गाइड फिन्स दिए गए हैं.
इन सब की मदद से गर्मी को तेजी से बाहर निकाल देता है. अगर आप गेंमिग लवर है तो ये फोन आपके लिए बेस्ट है. Redmi K90 Max में नेक्स्ट-जेन फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है.
आपको इस फोन में डुअल-कोर परफॉर्मेंस आर्किटेक्चर भी मिलेगा. Redmi K90 Max में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला हाई-क्वालिटी डिस्प्ले दिया गया है.
इस फोन में टच रिस्पॉन्स, नेटवर्क परफॉर्मेंस, ऑडियो आउटपुट और आई-प्रोटेक्शन फीचर्स शामिल हैं. इस फोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा दिया गया है.
