19,999 से भी कम में मिलेगा Redmi का ये नया स्मार्टफोन, 50MP कैमरा, 5800mAh बैटरी जैसे मिलेंगे फीर्चस
Redmi Note 15 Special Edition : भारत में हर रोज कोई न कोई कंपनी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती है। हाल ही में शाओमी ने अपना Redmi Note की नई सीरिज Redmi Note 15 Special Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है।
Redmi Note 15 Special Edition की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये में 6GB + 128GB वेरिएंट मिलने वाला है। ये स्मार्टफोन कम बजट में प्रीमियम डिजाइन, अच्छा कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आपको मिलने वाला है।
इस फोन को खरीदने के लिए ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। अगर आप MobiKwik UPI से पेमेंट करके फोन को खरीदते है तो आपको 2500 रुपये की छूट मिल जाएगी। साथ ही आपको एक्सचेंज ऑफर पर भी बहुत फायदा मिलने वाला है।
बढ़ियां हैं फोन के फीचर्स
Redmi Note 15 Special Edition में आपको 6.77 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद होगा।
इस फोन की डिस्प्ले में आपको 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी। जिसकी मदद से आप धूप में भी आसानी से फोन चला सकते है।
इस फोन का डिजाइन काफी आकर्षक है। Redmi Note 15 Special Edition आपको तीन कलर- Crimson Reserve, Carbon Black और Frosted White में मिल जाएगा।
Crimson Reserve वेरिएंट में आपको फॉक्स लेदर बैक पैनल दिया गया है। इस फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिससे आपकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी।
इस फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिल जाएगा। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
सेल्फी कैमरा भी बढ़ियां
Redmi Note 15 Special Edition के कैमरे की बात करें, तो इसमें आपको 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही इसमें 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलेगा।
इस फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ ही आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। एक बार फोन को चार्ज करने के बाद सारा दिन दोबारा चार्ज पर नहीं लगाना पड़ता।
इसी के साथ इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, IP55 और IP66 रेटिंग, Wi-Fi 6 और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल जाएंगे।
