home page

मात्र ₹7,399 में मिलेगा Lava Bold का ये नया एंड्रॉयड फोन, बैटरी भी मिलेगी धमाकेदार

Lava Bold N2 Lite : आज के समय में एंड्रॉयड फोन की डिमांड मार्केट में बढ़ती जा रही है. अधिकतर लोग महँगा फोन ले नहीं सकते, इसलिए भारत की देसी कंपनी लावा ने आपकी बजट को ध्यान में रखते हुए नया फोन लॉन्च किया है. आइये जानते है इसके बारे में...
 | 
मात्र ₹7,399 में मिलेगा Lava Bold का ये नया एंड्रॉयड फोन

Lava Bold N2 Lite : अगर आप भी एक बजट फ्रेंडली फोन लेना चाहते है तो ये खबर आफके लिए बेस्ट है. आज हम आपको एक ऐसे फोन के बारे में बता रहे है जो आम आदमी की बजट में आ जाएगा. हम बात कर रहे है  भारत की कंपनी Lava की .

हाल ही में कंपनी ने Lava Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया है. ये फोन बोल्ड N2 सीरीज़ का नया और किफायती मॉडल है. Lava Bold N2 Lite फोन स्पेशल एंट्री-लेवल यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है.

वैसे तो आज के समय में को भी फोन 10,000 रुपये से कम नहीं आता. लावा बोल्ड N2 लाइट ने मात्र ₹7,399 में फोन लॉन्च किया है. ये फोन बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और स्मूथ सॉफ्टवेयर स्मार्टफोन है.

₹400 के कूपन डिस्काउंट के साथ इसे और सस्ते में खरीदा जा सकता है. बता दें कि ये स्मार्टफोन 10 अप्रैल से अमेज़न पर बिक्री के लिए आसानी से मिल जाएगा. इस फोन के 2 कलर कोलर गोल्ड और निलगिरी ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा.

Lava Bold N2 Lite की 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है,  जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है.

इसके साथ 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. Lava Bold N2 Lite फोन में 13 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इसी के साथ फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. अगर इसकी बैटरी की बात करें तो 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, USB Type-C और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे.