Motorola के HD कैमरे वाले ये स्मार्टफोन्स हुए मंहगे, जानें अब कितने में मिलेग ये 3 फोन
Motorola Prices : हाल ही में मोटोरोला कंपनी ने भारत में मोटो Edge 60 Fusion, Moto G35 और Moto G57 Power की कीमतें बढ़ा दी है. अब मोटोरोला के इन तीनों फोन को खरीदने के लिए आपको पैसे ज्यादा देने होंगे.
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कई कंपनियों ने अपने फोन की कीमतों में बदलाव किया है. स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के पीछे मुख्य वजह मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत, सप्लाई चेन में आने वाली दिक्कतें और AI टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग को माना जा रहा है.
अगर आप भी मोटोरोला का स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे है, तो आपको इसके लिए ज्यादा कीमत देनी होगी.
Motorola Edge Edge 60 Fusion- मोटोरोला के इन फोन में Edge 60 Fusion के सभी वेरिएंट्स में करीब ₹2,000 तक बढ़ोतरी की गई है. मोटोरोला का बेस वेरिएंट ₹22,999 में मिल रहा है, जबकि इसके दूसरे वेरिएंट्स की कीमत ₹24,999 और ₹26,999 तक पहुंच गई है.
Moto G35- Moto G35 की कीमत में भी बढ़ा दी गई है. G35 का बेस मॉडल अब ₹12,499 में उपलब्ध है, जो पहले ₹11,999 था. इसी के साथ, 8GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999 तक पहुंच गई है.
Moto G57 Power- Moto G57 Power की कीमत भी बढ़ा दी गई है. अब आपको G57 Power ₹15,999 में मिल रहा है. इसमें ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है.
