12,000 रुपये से कम कीमत पर मिलेगा Redmi ये 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे iPhone जैसे फीर्चस
Great Summer Sale : Redmi के स्मार्टफोन की मांग बाजार में हर दिन बढ़ती जा रही है। अगर आप कम कीमत में ज्यादा फीर्चस वाला फोन लेना चाहते है तो आप Amazon पर शुरू हुई Great Summer Sale से शानदार ऑफर में खरीद सकते है।
आप Redmi A7 Pro कम कीमत पर खरीद सकते है। इसमें आपको iPhone 16 जैसा लुक मिल जाएगा। ऑनलाइन Redmi A7 Pro आपको महज 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा।
हाल ही में Xiaomi ने अपना नया Redmi A7 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है।
भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। Amazon की सेल में ये फोन आपको 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल जाएगा। इस तरह फोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है।
Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स
Redmi A7 Pro 5G में आपको 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। ये फोन Unisco T8300 5G चिपसेट पर काम करता है।
ये स्मार्टफोन आपको 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। Redmi A7 Pro 5G कैमरे की बात करें, तो इसमें आपको बैक में 32MP का मेन रियर कैमरा मिलेगा।
इसके साथ LED फ्लैश लाइट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। Redmi A7 Pro 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W का चार्जिंग फीचर मिलेगा।
