Realme Narzo 100 Lite 5G फोन इस दिन होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा HD कैमरा
Realme Narzo 100 Lite 5G : अगर आप की को नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके लिए बेस्ट है. हाल ही में Realme ने ऐलान किया है कि उनकी कंपनी का नए बजट में 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा.
Realme Narzo 100 Lite 5G को आप ऑनलाइन Realme की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते है. Realme Narzo 100 Lite 5G आपको दो कलर Thunder Black और Frost Silver में मिलेगा.
इस फोन की डिस्प्ले 6.8-इंच की होगी, जो 144Hz हाई रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट वाली होगी. इसी के साथ आपको DC डिमिंग और Smart Touch 2.0 टेक्नोलॉजी दी जाएगी.
इस फोन का इस्तेमाल गीले हाथों से भी कर सकते है. इस फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा. इतना ही नहीं, इसके साथ 5,300 स्क्वायर mm का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा.
अगर आप लंबे समय तक भी फोन का इस्तेमाल करते है तो ये फोन को ठंडा रखेगा. इस फोन का सॉफ्टवेयर Realme UI 7.0 पर रन करेगा, जो कि Android 16 पर आधारित है. Realme Narzo 100 Lite 5G फोन में 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है.
इसके कैमरे में AI Eraser 2.0, AI Clear Face और AI Smart Image Matting जैसे कई फीर्चस शामिल है. इस फोन में AI-Powered Documents, AI Smart Loop और AI Select & Search जैसे प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी होंगे.
Realme Narzo 100 Lite 5G फोन की बैटरी यूर्जस के लिए दमदार साबित होने वाली है.
इस फोन में 7,000mAh की “Titan” बैटरी मिलेगी, जो कंपनी दावा करती है कि ये 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 393 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देती है. इस फोन में बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए है.
