Mobile Rate Update : इन 2 कंपनियों के ये फोन हुए 3000 रुपये महँगा, जानें क्या है रेट
Mobile Rate Update : आज टेक्नोलॉजी की जमाना चल रहा है. हर काम के लिए अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया जा रहा है. AI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल स्मार्टफोन और लैपटॉप में किया जाता है.
AI के कारण RAM और स्टोरेज (DRAM) की कीमतें बढ़ गई है. जिससे मोबाइल बनाने वाली कंपनियां अपना स्मार्टफोन महँगा कर रही है.
आपको बता दें कि सबसे पहले शाओमी, रियलमी और वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाई थी. अब उसके बाद मोटोरोला और नथिंग ने भी अपने सभी स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी है.
आज के समय मोटोरोला कंपनी के फोन बहुत डिमांड में रहते है. मोटोरोला ने अपने सभी स्मार्टफोन G सीरीज से लेकर मिड-रेंज एज फ्यूजन सीरीज तक की कीमतें करीब ₹1,000 से ₹2,000 तक बढ़ा दी है.
मोटोरोला की अपडेटेड कीमत
मॉडल वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत
Moto G35 4GB + 128GB ₹11,999 ₹12,499
Moto G35 8GB + 128GB ₹12,999 ₹13,999
Moto G57 8GB + 128GB ₹14,999 ₹15,999
Moto Edge 60 Fusion 8GB + 128GB ₹20,999 ₹22,999
Moto Edge 60 Fusion 8GB + 256GB ₹22,999 ₹24,999
Moto Edge 60 Fusion 12GB + 256GB ₹24,999 ₹26,999
अगर हम नथिंग कंपनी के स्मार्टफोन की बात करें, तो उन्होंने भी अपने सभी फोन की कीमतें बढ़ा दी है. नथिंग ने केवल फ्लैगशिप फोन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया. नथिंग Phone (3a) Lite स्मार्टफोन की कीमत ₹3,000 बढ़ा दी गई है.
नथिंग की अपडेटेड कीमत
मॉडल वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत
Nothing Phone (3a) Lite 8GB + 128GB ₹21,999 ₹24,999
Nothing Phone (3a) Lite 8GB + 256GB ₹23,999 ₹26,999
