home page

World Record Holder : 30 साल बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली इस महिला ने काटे अपने नाखून, इलेक्ट्रिक आरी की पड़ी जरूरत

World Record Holder : गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स बनाने के लिए लोग अपनी हर कोशिश को पूरा करते है। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स बनाने के लिए दिन-रात कड़ा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे ही एख महिला ने अपने नाखूनों को बढ़ा कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। इस महिला ने 30 साल तक अपने नाखून नहीं काटे। लंबे नाखून होने से उन्हें बहुत सी परेशानी होती थी। आइये जानते है विस्तार से...
 | 
30 साल बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली इस महिला ने काटे अपने नाखून

World Record Holder : लड़कियों को लंबे नाखून रखने का बहुत पसंद और शौक होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे है जिन्होंने 30 साल तक अपने नाखून बढ़कर रखें।

हम बात कर रहे है टेक्सास की रहने वाली अयाना विलियम्स की। अयाना विलियम्स ने साल 1991 से अपने नाखून बढ़ाना शुरू किया था। इनके  नाखूनों की कुल लंबाई लगभग 18 फीट 11 इंच (लगभग 5.76 मीटर) थी।

जिससे अयाना ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे लंबी नाखूनों वाली महिला के रूप में दर्ज किया। अयाना ने अपने नाखूनों को संभालने में बहुत मेहनत की थी। अयाना को रोजमर्रा की जिंदगी में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

इसमें उन्हें कपड़े पहनना, खाना बनाना, सोना, ड्राइविंग करना जैसे हर काम में समस्या होती थी। अयाना अपने हर समय अपने हाथों को खास तरीके से संभालकर रखती थी।

नाखूनों की लंबाई होने से उन्हें मोड़कर घुमाकर रखने के लिए उन्हें स्पेशल टेक्नीक अपनानी पड़ती थी। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने पूरे इवेंट को रिकॉर्ड किया था।

रोजमर्रा में नाखूनों के कारण बढ़ती परेशानी से अयाना ने दिसंबर 2021 में नाखूनों को कटवाने का मन बनाया। नाखून कटवाने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। 

ऐसे कटे नाखून

अयाना के नाखून इतने सख्त और मोटे थे कि उन्हें सामान्य कैंची या नाखून कटर से नहीं काट सकते थे। अयाना के नाखून काटने के लिए इलेक्ट्रिक आरी का इस्तेमाल किया गया।

जब अयाना के एक-एक नाखून को काटा जा रहा था तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। लंबे नाखून अयाना की पहचान बन चुके थे। एक समय के बाद अयाना को लगने लगा की वे अब नाखूनों को नहीं संभाल सकती।

इसलिए उन्होंने अपने नाखूनों को काट दिया। सोशल मीडिया पर अयाना की वीडियो खूब वारयल हो रही है। लोग इनकी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।