home page

54 साल पुराने इस गाने का Remix आज भी है लोगों की पहली पंसद, 5 मिनट 6 सेकेंड का गाना हुआ जबरदस्त हिट

Bollywood Songs : हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक के गाने आज भी लोगों की पंसद बनी हुई है। अगर इन पुराने गाने के रिमिक्स आ जाए तो नई पीढ़ी की पंसद बन गए है। हिंदी सिनेमा के गाने आपको कभी हंसते है और कभी रुला देते है। इन गानों को सुनने के बाद सुकून मिलता है। 
 | 
 54 साल पुराने इस गाने का Remix आज भी है लोगों की पहली पंसद

Bollywood Songs : हिंदी सिनेमा जगत में कई गाने बनाए गए है। जिसे सुनने के बाद आप खुद ही उस गाने को गाने लग जाते है। आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बता रहे है जो 54 साल पहले गाया गया था। हम बात कर रहे है 'कांटा लगा' गाने की।

ये गाना साल 1972 में आई फिल्म 'समाधि' का है। उस समय ये गाना आशा पारेख पर फिल्माया गया था। इस गाने को सिंगर लता मंगेश्वर ने अपनी आवाज दी थी।

इस गाने का संगीत निर्देशक आर. डी. बर्मन ने किया था। इस गाने को प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था। 1972 में आई फिल्म 'समाधि' में आशा पारेख के साथ धर्मेंद और जया भादुड़ी लीड रोल में नजर आए थे।

इस गाने ने उस दौर में भी दर्शकों पर ऐसा जादू चलाया कि हर किसी की जुबां पर यही गाना होता था। इस गाने को लगा मंगेशकर के सबसे बेहतरीन गानों में से एक माना जाता है। उस समय ये गाना सुपहिट था।

हर शादी और पार्टी की जान बन गया था। इतना ही नहीं, उसके बाद इस गाने का रिमिक्स भी बनाया गया। जो आज भी नौजवानों की जुबां पर है। साल 2002 में कांटा लगा गाने का रिमिक्स बनाया गया।

ये गाना शेफाली जरीवाला पर फिल्माया गया था। इस गाने को सिंगर बेबी डॉल (Baby Doll) ने अपनी आवाज दी।  कांटा लगा का रिमिक्स गाना आज भी उतना फेमस है। रिमिक्स में इस गाने के रंग और माहौल दोनों ही बिल्कुल अलग थे।

इस गाने के बाद एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाता है। आज एक्ट्रेस हमारे बीच में नहीं रही। लेकिन उनका ये गाना हर पार्टी की शान बन चुका है। पुराने और रिमिक्स गाने को आज भी उतना ही प्यार मिलता है। कांटा लगा गाना आज बच्चे-बच्चे की जुबां पर है।