5 मिनट 23 सेकंड का वो गाना आज भी है लोगों की पहली पसंद, इस एक्ट्रेस की कातिल अदाओं ने लूटा था फैंस का दिल
90s Superhit Item Song : हिंदी सिनेमा में 70, 80 और 90 के दशक के गानें और फिल्में आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। उस के दशक के गाने सिनेमाघरों तक ही नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी जगह बना ली।
वहीं, 90 के दशक का बॉलीवुड अपने दमदार गानों और बड़े-बड़े म्यूजिक हिट्स के लिए जाना जाता था। उस समय और आज भी 90 के दशक के गानों के बिना कोई भी शादी और पार्टी अधूरी है।
आज हम आपको एक ऐशे गाने के बारे में बता रहे है जिसने रिलिज होते ही पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। इस गाने की धुन लोगों की जुबां पर चढ़ गई है। इस गाने में जबरदस्त एनर्जी थी।
उस समय पहली बार किसी सुपरस्टार एक्टर ने घाघरा पहन कर डांस किया था, जो उस दौर के लिए बहुत ही अनोखी बात थी। हम बात कर रहे है 1993 में फिल्म आई ‘खलनायक’ का सुपरहिट ट्रैक ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने की।
ये गाना करीब 5 मिनट 23 सेकंड का है। ये गाना संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। इस गाने को अलका याज्ञनिक और इला अरुण ने अपनी आवाज दी थी।
इस गाने के रीलिज होने के बाद माधुरी दीक्षित के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस ने लोगों को दीवाना बना दिया। इसी के साथ इस गाने में सजय दत्त घाघरा पहनकर ठुमके लगाते हुए नजर आए थे।
इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ये गाना भले ही 90 के दशक में हिट हुआ था, लेकिन आज भी इस गाने में माधुरी के डांस की तारीफ की जाती है।
90 के दशक में इस गाने के बोल ने बवाल मचा दिया था। उस समय गाने को टीवी और रेडियो पर बैन कर दिया गया था। उस समय अधिकतर लोग इस गाने के बोल को अश्लील बताते थे।
खूब चर्चा में रहने के बाद भी ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा था। विवाद में आने से इस गाने की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। इस गाने को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की दिग्गज जोड़ी ने कंपोज किया था।
समय गुजरने के बाद ये गाना बॉलीवुड इतिहास के सबसे आइकॉनिक गानों में शामिल हो गया। आज भी ‘चोली के पीछे क्या है’ शादी-पार्टियों, डांस शोज और सोशल मीडिया रील्स में खूब सुनाई देता है।
