Sapna ने 'बोल तेरे मीठे-मीठे' गाने पर किया धमाकेदार डांस, पुलिस वाले भी करने लगी डांस
Sapna Choudhary : सपना चौधरी आज देश के जाने-माने नामों में से एक है। एक मशहूर हरियाणवी डांसर, सिंगर और अभिनेत्री हैं, हरियाणा में इन्हें "देसी क्वीन" के नाम से जाना जाता है।
12 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद,सपना ने हरियाणा के एक लोकल ऑर्केस्ट्रा में गाना गाकर और नाचकर पैसे कमाती थी और अपने घर का खर्चा चलाती थी। सपना को 'बिग बॉस 11' से राष्ट्रीय पहचान मिल गई।
सपना ने अपने हरियाणवी गानों जैसे "सॉलिड बॉडी", "चेतक" और "तेरी आंख्या का यो काजल" पर देसी डांस करके पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। सपना चौधरी न केवल हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत में स्टेज शो के लिए सबसे ज्यादा फेमस है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर सपना का एक गाना खूब वायरल हो रहा है। सपना 'बोल तेरे मीठे-मीठे' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है। इस डांस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके है।
सपना चौधरी अब भारत ही नहीं, विदेशों में भी स्टेज शो करती है। सपना के डांस को देखने को लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि सपना की एक झलक पाने के लिए कितने लोग आए है।
लोगों की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस तैनात की जाती है। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। आए दिन उनकी नई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है।
