Sapna Choudhary ने 'पानी छलके' गाने पर लगाए धमाकेदार ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। सपना हरियाणा, यूपी और बिहार के साथ देशभर में एक जाना-माना नाम बन चुकी है। सपना के धमाकेदार डांस करने के बाद लोगों ने उन्हें देसी क्वीन का नाम दिया है।
सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर डांस करती है। आज सपना के हरियाणवी गाने इतने मशहूर है कि हर कोई इनके गानों और डांस की दीवाना है। जब सपना स्टेज पर देसी डांस करती है, तब लाखों लोगों की भीड़ लग जाती है।
सपना के डांस में इतनी ऊर्जा है कि उनके साथ लाखों लोग भी डांस करने लगते है। आज सपना हरियाणा के अलावा, देश और विदेशों में भी डांस करने जाती है। सपना के डांस में पारंपरिक हरियाणवी अंदाज का देसी तड़का होता है।
हर स्टेज शो में सपना लाइव परफॉर्मेंस करती है। सपना ने छोटी सी उम्र में ही डांस और रागिनी गाना शुरू कर दिया था। पहले सपना एक शो की 3100 रुपये तक चार्ज करती थी, लेकिन अब सपना एक स्टेज शो के 2530 लाख रुपये चार्ज करती है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सपना पानी छलके गाने में देसी डांस कर रही है। वीडियो में आफ देख सकते है कि सपना ने एक सिल्वर कर्लर का सूट पहना हुआ है। साथ ही लंबी चोटी और Deep-neck का गले का सूट है।
