56 साल पुराने इस रोमांटिक गाने को सुनकर आज भी लोगों के चेहरे पर आती है मुस्कान, 5 मिनट का ये गाना करता है हर दिल पर राज
70s Beautiful Romantic Song : हिंदी सिनेमा के हर एक दौर की फिल्में और गाने अपनी एक अलग छाप छोड़ देते है। पुराने गानों में म्यूजिक इतना प्यारा होता था कि उसे बार-बार सुनते रहे। पहले के समय में कलाकार और संगीतकार साथ मिलकर गाने को बनाते थे।
जिससे गाना हर पीढ़ी को याद रहे। आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे है, जिसने आज भी अपनी एक अलग जगह बनाई हुई है। हम बात कर रहे है 56 साल पहले आए 'सा रे गा मा पा, गा रे मेरे संग मेरे साजना' की।
इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने की धुन लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने बनाई थी और बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। 70 के दशक में ये सबसे सुपरहिट सोमांटिक गाना था।
ये गाना 1970 में आई फिल्म 'अभिनेत्री' का सबसे फेमस और प्यारा रोमांटिक गाना है। ये गाना शशि कपूर और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था। इन दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन खूब पसंद किया गया।
इस गाने की धुन बहुत ही शानदार है जो सीधे दिल पर लगती है। इस गाने में दोनों के बीच गाने को सुरों को लेकर हल्की नोकझोंक दिखाई गई है। 70 के दशक में ये गाना रीलिज होने के बाद काफी पॉपुलर था।
ये गाना रेडियो, टीवी और यूट्यूब पर बार बार सुना जाता था। इस गाने को लोग आज भी बहुत पसंद करते है। फिल्म ‘अभिनेत्री’ साल 1970 में बनी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी।
इस फिल्म को सुबोध मुखर्जी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में शशि कपूर, हेमा मालिनी, निरूपा रॉय, नजीर हुसैन, असीत सेन और देब मुखर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे।
इस फिल्म में पर्सनल लाइफ और प्रोफेशन के बीच कलाकार कैसे उलझ जाते है। 70 के दशक में ये फिल्म काफी फेमस हुई थी।
