home page

Bollywood Superhit Songs : 3 मिनट 59 सेकंड का 49 साल पुराना ये गाना आज भी है लोगों की पहली पंसद, बच्चों का बचपन बनाता है खास

Bollywood Superhit Songs : हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे गाने है जो आज भी लोगों की पहली पंसद है। 70 और 80 के दशक के गाने बहुत सिंपल और भावुक वाले होते थे। इन गानों को सुनने के बाद दिल खुश हो जाता था। आज हम आपको हिंदी सिनेमा जगत के एक ऐसे ही पुराने गाने के बारे में बता रहे है, जिसे 49 साल बाद भी लोग गुनगुनाते है। आइये जानते है विस्तार से...
 | 
3 मिनट 59 सेकंड का 49 साल पुराना ये गाना आज भी है लोगों की पहली पंसद

Bollywood Superhit Songs : हिंदी सिनेमा में बच्चों के लिए भी बहुत से गाने बनाए गए है, जो आज की पीढ़ी भी उन गानों को सुनती है। आज ये गाना हर किसी का फेवरेट है। 49 साल पुराना ये गाना हर घर की यादों से जुड़ा हुआ है।

आज ये गाना हर किसी की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। इस गाने के बोल सीधे आपके दिल को छूते है। इस गाने को बच्चों के बचपन में जरूर सुनाया जाता है। बचपन में आप सभी ने लोरियां तो जरूर सुनी होगी।

आज भी सभी मांएं अपने बच्चे को ये गाना जरूर सुनाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे है, जो 49 साल पहले आया था। ये गाना आज बच्चों से लेकर बड़ों की पहली पसंद बना हुआ है।

हम बात कर रहे है 1977 में आई फिल्म ‘मुक्ति’ का गाना है जिसके बोल है ‘लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी’। इस गाने में एक पिता अपनी बेटी को सुलाने के लिए इस गाने को गाता है। 49 साल बाद भी इस गाने के साथ लाखों-करोड़ों लोगों के इमेशन जुड़े हुए है।

आज भी हर मां-बाप अपने बच्चे को सुलाने के लिए इस लोरी को गाते है। इस गाने को मशहूर गीतकार आनंद बक्शी ने लिखा था। जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई यादगार गाने दिए है। इस गाने का म्यूजिक आर डी बर्मन ने कंपोज किया है।

इस गाने के दो वर्जन आए थे। मेल वर्जन को सिंगर मुकेश ने अपनी आवाज दी थी। फीमेल वर्जन को लता मंगेशकर ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी। आनंद बक्शी और आर डी बर्मन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा जगत में इस लोरी को एक खास पहचान दी।

आज भी ये लोरी लोगों के दिलों पर राज करती है। दोनों सिंगर्स की आवाज ने इस गाने को अलग-अलग मूड में खास बना दिया था। आनंद बक्शी ने बच्चों के लिए भी कई यादगार गाने लिखे जैसे ‘तू कितनी अच्छी है’, ‘चंदा मामा से प्यारा’ और ‘मेरे पास आओ मेरे दोस्तों’ आज भी लोगों की पहली पंसद है। आज के समय में नई पीढ़ी भी इन गानों को सुनकर आनंद लेती है।