Weather Alert : हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, अगले 3 घंटे में कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Weather Alert : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। हरियाणा के मौसम को लेकर हाल ही में IMD (मौसम विभाग) ने अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
| May 23, 2026, 13:36 IST
Newz Fast, New Delhi कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग
अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 23.05.2026 @ सुबह 11.05 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
