Weather Alert : नौतपा के पहले दिन मौसम ने बदला रुख, मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट
Weather Alert : जैसा कि आप सभी को पता ही होगा देश-भर में आज यानी 25 मई 2026 से नौतपा शुरू हो चुका है। आज नौतपा के पहले ही दिन मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में तेज़ गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
| May 25, 2026, 15:20 IST
Newz Fast, New Delhi आज से शुरू हो रहे नौतपा के पहले दिन भी और नौतपा के बीच में भी मौसम बदलने वाला है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिन भीषण गर्मी और लू जारी रहेगी।
राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तापमान 46°C से 48°C तक पहुंच सकता है, जबकि कुछ इलाकों में 49°C तक भी जाने की संभावना है।
नौतपा के शुरुआती 4 से 5 दिन सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे। इसके बाद 28 और 29 मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और आंधी की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
25 मई से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है, जबकि 28 मई से नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में बारिश का बड़ा दौर ला सकता है।
