home page

Vivek Yadav Success Story : ड्राइवर के बेटे ने UPSC में 2 बार किया टॉप, 20 परीक्षाओं में हो चुके है फेल

Vivek Yadav Success Story : सिविल सर्विस की परीक्षा देश सभी कठिन परीक्षाओं में से एक है. हर साल लाखों लोग UPSC की परीक्षा में हिस्सा लेते है. UPSC की परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, फिर भी बहुत से उम्मीदवार इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते. आज हम आपको एक ऐसे ही UPSC अधिकारी के बारे में बता रहे है. जिन्होंने 20 परीक्षाओं में फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी और 2 बार UPSC की परीक्षा को क्रेक किया. 
 | 
ड्राइवर के बेटे ने UPSC में 2 बार किया टॉप

IPS Vivek Yadav Success Story : कहा जाता है कि सपने उन लोगों के पूरे होते है जो इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते है. आज हम आपको एक ऐसे ही अधिकारी के बारे में बता रहे है जिन्होंने 2 बार UPSC की परीक्षा को पास किया.

हम बात कर रहे है UPSC अधिकारी विवेक यादव (Vivek Yadav) की. विवेक यादव  मध्य प्रदेश के चंदेरी के रहने वाले हैं. विवेक के पिता नवल सिंह यादव ड्राइवर हैं और मां घर पर सिलाई का काम करती हैं. विवेक को बचपन से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

आर्थिक तंगी के बाद भी उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और विवेक को कभी भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी. विवेक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंदेरी के सरस्वती विद्या मंदिर से पूरी की.

उसके बाद विवेक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास (हिस्ट्री ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. उसके बाद विवेक ने अपनी आगे की पढ़ाई  इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से इतिहास विषय में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

पोस्टग्रेजुएशन के बाद विवेक ने सरकारी नौकरी करने की तैयारी शुरु कर दी. विवेक ने 5 बार MPPSC के प्रीलिम्स, UPPSC के एग्जाम और CAPF और BPSC सहित 20 परीक्षाएं दीं , लेकिन उन्हें हर बार असफलता हासिल हुई.

परीक्षाओं में फेल होने के बार भी विवेक ने कभी हार नहीं मानी. विवेक ने अपनी असफलताओं से सीख लेकर अपनी गलती में सुधार किया. विवेक ने फिर से राज्य स्तरीय और अन्य परीक्षाओं में हिस्सा लिया. उसके बाद विवेक ने उन्होंने UPSC की तैयारी शुरु कर दी.

विवेक ने हिंदी माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी. विवेक ने अपने प्रयास से UPSC CSE 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल की. विवेक ने ऑल इंडिया 413वीं रैंक हासिल की और उन्हें रेलवे में सेलेक्शन असिस्टेंट कमिश्नर का पद मिला.

विवेक IPS  अधिकारी बनना चाहते थे. इसलिए उन्होंने एक बार फिर UPSC की तैयारी शुरू कर दी. UPSC CSE 2025 परीक्षा दी. विवेक ने इस परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 487वीं रैंक हासिल की.