Vikas Kundu Success Story : IPS अधिकारी ने UPSC में 27वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास, दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज के रह चुके है छात्र
Vikas Kundu Success Story : कहा जाता है कि किसी चीज को पाने के लिए शिद्दत से कोशिश की जाए तो हर सफलता उनके कदम चूमती है। आज हम आपको एक ऐसे ही अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने अपनी जिद्द से इस मुकाम को हासिल किया है।
हम बात कर रहे है विकास कुंडू(Vikas Kundu) की। विकास कुंडू हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा (या गिल्लू खेड़ा) गाँव के रहने वाले हैं।
एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते है। विकास के पिता कर्ण सिंह किसान हैं और माता निर्मला देवी एक गृहिणी हैं। विकास कुंडू का बड़ा भाई नरवीर ठेकेदार हैं।
स्कूली शिक्षा और कॉलेज
विकास ने अपनी शुरुआती पढ़ाई 10वीं कक्षा तक द्रोणाचार्य स्कूल लोहचब से की। उसके बाद विकास ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई डीएवी स्कूल जींद से की थी।
उसके बाद विकास ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कालेज से डिग्री हासिल की। उसके बाद विकास ने UPSC की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।
UPSC की तैयारी और परीक्षा
विकास बचपन से ही होशियार थे। उन्होंने पिछले साल UPSC की परीक्षा दी और उसमें 288वां रैंक हासिल किया। विकास सेल्फ स्टडी ही करते थे।
पहली बार में भी उन्होंने सेल्फ स्टडी से ही यूपीएससी क्रैक किया था और इस बार भी हैदराबाद में ट्रेनिंग करने के साथ-साथ UPSC की तैयारी जारी रखी। विकास IPS अधिकारी नहीं बनना चाहते थे। उनका सपना था कि वे IAS अधिकारी बने।
विकास ने इस परीक्षा के लिए फिर से कड़ी मेहनत की। उसके बाद विकास ने फिर से UPSC परीक्षा दी और साल 2025 में ऑल इंडिया 27वीं रैंक हासिल की। अब विकास IPS नहीं, बल्कि IAS अधिकारी बनेंगे। विकास के माता-पिता और उनके परिवार को उनपर बहुत गर्व है।
