Vastu Tips : घर के फ्रिज पर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Vastu Tips : घर में रखी हर एक चीज आपके जीवन और आर्थिक स्थिति पर असर डालती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बहुत सी ऐसी चीजें होती है जिसे रसोई और फ्रिज पर रखने से घर के अंदर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा आती है।
अधिकतर लोग गलती से अपने घर के फ्रिज पर ऐसी चीजों को रख देते है, जिससे आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीजों से आपको पैसों की तंगी हो सकती है।
नकदी या जरूरी बिल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रेफ्रिजरेटर के ऊपर कभी भी पैसे, बिल भूलकर भी न रखें। वास्तु के नजरिए से इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन जमा नहीं हो पाता। इससे फालतू खर्चें बढ़ जाते है। इसलिए फ्रिज पर पैसे और बिल न रखें।
टूटे हुए सामान
अधिकतर लोग फ्रिज के ऊपर पुराने बर्तन, सूखे हुए बर्तन या टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान को रख देते है। जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूखी या इस्तेमाल न होने वाली चीजें फ्रिज पर न रखें और उसे घर से बाहर फेंक दें। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
दवाइयां
अधिकतर लोग अपनी दवाइयां फ्रिज के ऊपर रख देते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में मानसिक तनाव और बीमारियां बढ़ती है। जिसका असर आपकी जेब पर पड़ता है। दवाइयों को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर रखना चाहिए।
भारी सामान या अनाज के डिब्बे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज के ऊपर कभी भी भारी समान नहीं रखना चाहिए। इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर में आर्थिक परेशानी और तनाव बढ़ता है।
