home page

UPSSSC Recruitment 2026 : 12वीं पास के लिए यूपी में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 : हर युवा का सपना होता है कि वो सिविल सर्विस की परीक्षा को पास करके देश की सेवा करें. अगर आप यहीं सपना देख रहे है तो अब आपका ये सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. अगर आप 12वीं पास है तो इस खबर को जरा ध्यान से पढ़े.
 | 
12वीं पास के लिए यूपी में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों पर निकली बंपर भर्ती

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 : हर युवा का सपना होता है कि वे सरकारी नौकरी करें. अगर आप भी ये सपना देख रहे है तो अब आपका ये सपना सच होने वाला है. खाकी वर्दी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है.

हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी विभाग में सिपाही (Excise Constable)के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है.

अगर आप 12वीं पास और PET-2025 स्कोर वाले उम्मीदवार है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है. ये एक स्टेबल सरकारी नौकरी है. इस नौकरी में सम्मान के साथ सुरक्षा भी मिलती है. 

इस दिन शुरू होगा आवेदन 

सभी इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की अधिकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दे सकते है. आवेदन करने की प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी.

आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून 2026 होगी. साथ ही अगर आपके फॉर्म में कोई गलती हुई है तो उसे सुधारने के लिए  1 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा. 

जरूरी दस्तावेज

सभी उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होनी चाहिए. इन पदों के लिए उम्मीदवार तभी आवेदन दे सकता है जब उसके पास UPSSSC की PET-2025 परीक्षा पास की हो.

वेलिड स्कोर यानी PET के अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. उसके बाद उम्मीदवार को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. 

इतनी होगी आवेदन फीस

आवेदन देने के लिए सभी वर्गों – जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी के उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये शुल्क फीस देनी होगी.