UPSC Prelims 2026 का Admit card जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC Prelims Admit Card 2026 : हर साल लाखों उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग(Union Public Service Commission) की परीक्षा में हिस्सा लेते है। इस साल भी लाखों उम्मीदवारों ने अपना आवेदन दिया है।
UPSC की प्रीमिल्स की परीक्षा 24 मई 2026 को होने जा रही है। परीक्षा के 15 दिन पहले परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होता है। UPSC आज किसी भी समय प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंचेंगी। UPSC परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। पिछले साल 2025 में UPSC की परीक्षा 25 मई को थी और एडमिट कार्ड 14 मई को जारी हुआ था।
अगर इसी पैटर्न को देखते है तो इस साल 2026 की प्रीमिल्स की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखने और वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Prelims 2026 परीक्षा में एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बिना एडमिट कारेड के आप परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकते। यह सिर्फ एंट्री पास नहीं, बल्कि पहचान सत्यापन का भी अहम दस्तावेज होता है।
एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश दिए होते है। सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद नीचे दिए गए निर्देंशों और जानकारी को ध्यान से पढ़ें, ताकि परीक्षा के दिन आफको किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UPSC Prelims Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक कें।
- उसके बाद ई-एडमिट कार्ड लॉगिन पेज खुलेगा।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर दर्ज करें।
- फिर जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
- परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ ले जाना जरूरी है।
