UPCISB Recruitment 2026 : यूपी के इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड ने 2000 से अधिक पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, 20 मई तक कर सकते है आवेदन
UPCISB Recruitment 2026 : आज हर एक युवा का सपना होता है कि वे पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी करें और देश की सेवा करें। हाल ही में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट/कैशियर सहित 2085 पदों पर भर्तियां निकाली है।
इच्छुक और योग्य उम्मादीवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी योग्य उम्मीदवार 20 मई 2026 तक अपना आवेदन कर सकते है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 15 मई 2026 तक ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
सभी इच्छुक उम्मीदवार कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के पास नीचे दी गई शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए...
मैनेजर / असिस्टेंट मैनेजर - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कुछ पदों के लिए MBA / PGDM / CA / ICWA जैसी प्रोफेशनल डिग्री भी मांगी जा सकती है।
असिस्टेंट अकाउंटेंट- उम्मीदवार के पास B.Com / M.Com या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर (जैसे Tally) का ज्ञान भी होना चाहिए।
जूनियर असिस्टेंट / कैशियर- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान (टाइपिंग / बेसिक कंप्यूटर) आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर, रिक्तियों की संख्या के अधिकतम 15 गुना तक अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया जाएगा।
इसी के साथ मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर, रिक्तियों की संख्या के अधिकतम 3 गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (जहां आवश्यक हो) के लिए बुलाया जाएगा।
