home page

UP Expressway Network : भारत के इस राज्य में है सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे, कनेक्टिविटी से यात्रा हुई तेज

UP Expressway Network : देश में हर रोज लाखों लोग सड़क पर अपने वाहनों से सफर करते है। सरकार लोगों की सुविधाओं के लिए कोई न कोई नई परियोजना बनाती रहती है। आज भारत के विभिन्न राज्यों में कई हाईवे बनाए गए है। इन हाईवे और एक्सप्रेस-वे के बनने से लोगों को रास्ते पर सफर करना आसान हो गया है। बेहतर कनेक्टिविटी से लंबे सफर छोटे हो गए है। देश के इस राज्य ने एक्सप्रेस-वे नेटवर्क में रिकॉर्ड बना दिया है। 
 | 
भारत के इस राज्य में है सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे

UP Expressway Network : भारत में एक ऐसा राज्य है जहां पर अब तक के सबसे ज्यादा हाईवे और एक्सप्रेस-वे बनाए गए है। हम बात कर रहे है भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की। उत्तर प्रदेश सड़कों के मामले में दूसरे देशों को टक्कर दे रहा है।

उत्तर प्रदेश ने इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बहुत लंबी छलांग लगाई है। उत्तर प्रदेश को 'एक्सप्रेस-वे प्रदेश या 'एक्सप्रेस-वे का राजा' के नाम से भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में आज 15 से अधिक एक्सप्रेस-वे संचालित है और कई हाईवे बन रहे है।

वर्तमान में देश के कुल एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का 42 प्रतिशत हिस्सा अकेले इसी प्रदेश के पास है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के  निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होने के बाद 62 प्रतिशत आंकड़ा बढ़ जाएगा।

उत्तर प्रदेश में सबसे लंबा निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे, 'गंगा एक्सप्रेस-वे' (594 किमी) है, जो मेरठ को सीधे प्रयागराज से जोड़ेगा। इसके अलावा 341 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, 302 किमी का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और 296 किमी का बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे यहां की लाइफलाइन बन चुके हैं।

वहीं,  यमुना एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं ने कनेक्टिविटी को नई राह दे रहा है।  इन एक्सप्रेस-वे के बनने से हाई-स्पीड कॉरिडोर्स से सफर करना आसान हो गया है।

उत्तर प्रदेश की नई परियोजनाएं सीधे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी व्यापारिक केंद्रों से जोड़ती है। ये सभी हाईवे बनने से इसका असर औद्योगिक निवेश पर पड़ रहा है।

आज सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के हाईवे चर्चा का विषय बनी हुई है। कनेक्टिविटी बढ़ने से रियल एस्टेट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारी उछाल आया है।