Today Weather Update 16 May : मौसम विभाग ने हरियाणा और राजस्थान में बारिश का अलर्ट किया जारी
Newz Fast, New Delhi पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
चलिए जानते है आज 16 मई मंगलवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देश में बारिश और तूफान का कहर फिर से दिखने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में आंधी का रौद्र एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।
वहीं, आज दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर निचले क्षोभमंडल में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (16 मई- शाम को बादल छाने की संभावना): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 16 मई की शाम को आसमान में काले बादल छा सकते हैं। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश ( 16-17 मई- बारिश-तूफान का अलर्ट): आगरा, मथुरा, कानपुर, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मऊ, बलिया, कौशाम्बी, फतेहपुर और बलरामपुर में बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (16 मई- भारी बारिश- आंधी की चेतावनी): गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, पटना, भोजपुर, सारण, शिवहर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और अररिया में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Aaj Ka Mousam 16 May
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड (16 मई- तेज बारिश- तूफान का अलर्ट): बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू, दुमका, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रामगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (16 मई- भारी बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहड़ी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश (16 मई- मूसलाधार बारिश- तूफान का अलर्ट): कांगड़ा, चंबा, मंडी, ऊना, बिलासपुर, सोलन और शिमला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
पंजाब (16 मई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): अमृतसर, मोहाली, बठिंडा, मनसा, कपूरथला, मोगा, बरनाला और लुधियाना में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान ( 16 मई- बारिश-तूफान की प्रबल संभावना): अलवर, बाड़मेर, धौलपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और हनुमानगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Aaj Ka Mousam 16 May
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश ( 16 मई- भीषण गर्मी की चेतावनी): धार, विदिशा, रायसेन, बालाघाट, गुना, छतरपुर, रीवा, देवास, धार, सिंगरौली और सीधी में लू वाली हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
