Today Gold-Silver Rate : हरियाणा सहित कई राज्यों में 2000 रुपये महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर के ताजा रेट
Today Gold-Silver Rate : आज यानी 12 मई 2026 को भारत में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। आज सर्राफा बाजार में सोने का रेट 286 रुपये चढ़कर 153949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी का भाव 2244 रुपये उछलकर 280555 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। आज सोना 0.14 फीसदी चढ़कर 4735 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है।
वहीं, चांदी 1.05 फीसदी चढ़कर 86.845 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। 12 मई को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,270 रुपये मिल रहा है, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,590 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रही है।
अगर चांदी की बात करें तो 12 मई को 2,85,100 प्रति किलो मिल रही है। हरियाणा में भी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। आज सोने की कीमतों में लगभग ₹1,700 से ₹1,800 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है।
आज हरियाणा में 24 कैरेट (शुद्ध सोना) ₹1,49,260 से ₹1,54,130 के बीच मिल रहा है। 22 कैरेट (जेवराती सोना) ₹1,40,450 से ₹1,42,150 के बीच मिल रहा है। 18 कैरेट सोना लगभग ₹1,15,570 का मिल रहा है।
इसी के साथ चांदी ₹2,85,000 से ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम मिल रही है। वहीं, प्रति 10 ग्राम चांदी ₹2,850 से ₹2,900 के बीच मिल रही है। इन कीमतों में 3% GST और ज्वेलरी के मामले में मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं।
शहर 24K सोना (प्रति 10 ग्राम) 22K सोना (प्रति 10 ग्राम) चांदी (प्रति 1 किलोग्राम)
दिल्ली ₹1,54,260 ₹1,41,430 ₹2,80,430
मुंबई ₹1,54,120 ₹1,41,290 ₹2,80,690
कोलकाता ₹1,54,100 ₹1,41,270 ₹2,80,320
चेन्नई ₹1,54,170 ₹1,41,340 ₹2,81,510
हरियाणा ₹1,54,130 ₹1,42,150 ₹2,90,000
