home page

Tips For Couples : इस नियम को अपनाने से पति-पत्नी हमेशा रहेंगे खुश, शादीशुदा जीवन चलेगा ओर भी बेहतर

Tips For Couples : पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम, विश्वास और आपसी समझ की नींव पर टिका होता है। शादीशुदा जीवन में पति-पत्नी को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। साथ ही हर छोटी-छोटी गलतियों के लिए एक-दूसरे को समझाना चाहिए, ना कि इल्जाम लगाने चाहिए। 
 | 
 इस नियम को अपनाने से पति-पत्नी हमेशा रहेंगे खुश

Tips For Couples : शादी का मतलब होता है कि सारी उम्र एक-दूसरे का साथ देना और अपने रिश्ते को मजबूत बनाना है। अगर पति-पत्नी एक-दूसरे पर विश्वास रखेंगे, तभी उनका रिश्ता सफल हो पाएगा।

लड़ाई-झगड़े हर कपल में होते है, लेकिन उस झगड़े को समय पर सुलझा लेना चाहिए। इससे दोनों के बीच में दूरियां आने लगती है। कपलर्स को हर छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना चाहिए, वरना इससे शादीशुदा जीवन में खटास आने लगती है। 

दूसरों के सामने झगड़ा ना करें 

कपलर्स के बीच में छोटी-मोटी नोंक-झोंक होती रहती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि अपनी  पर्सनल लड़ाई कभी भी दूसरों के सामने नहीं करनी चाहिए। चाहे परिवार वाले हो, दोस्त हो या कोई रिश्तेदार ही क्यों न हो।

पति-पत्नी को आपस में बात करके लड़ाई को खत्म कर देना चाहिए। किसी दूसरे के सामने लड़ने से आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है।दूसरों के सामने लड़ाई होने के बाद अधिकतर लोग आपके बीच में दखल देने लगते है।

कुछ लोग आपकी बात सुलझाने की बजाये आपकी लड़ाई ज्यादा बढ़ सकती है। दूसरों के सामने लड़ाई करने से पति-पत्नी दोनों का सम्मान कम हो सकता है।

दोनों में से किसी एक को गुस्सा आए तो दूसरे उस समय शांत रहना चाहिए। कमरे में बैठकर आराम से बात करें. इससे मनमुटाव खत्म हो सकता है।

झगड़े को बिना सुलझाए सो जाना 

कपलर्स के बीच में नोंक-झोंक होने के बाद कभी भी रात को बिना बात किए सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बाच में दूरी ओर ज्यादा बढ़ने लग जाती है। पति-पत्नी के बीच कोई नाराजगी है तो इसे बिना सुलझाए सोना नहीं चाहिए।

रात को सोने सेपहले उस झगड़े को सुलझा लेना चाहिए। सोने से पहले एक दूसरे को सॉरी बोल देना चाहिए। एक सॉरी बोलने से गिले शिकवे दूर हो जाते है।