School Bus में कैमरे के साथ होनी चाहिए ये चीजें, चेकिंग के समय हो सकती है सख्त कार्रवाई
School Bus Condition : हाल ही में उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में वाहनों को लेकर एक अप्रैल से नियमों में बदलाव किया गया है। इन नियमों के तहत सभी स्कूल की बसों के सभी जरूरी दस्तावेज सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिर्वाय है।
इन नियमों के तहत सभी स्कूली वाहनों को इंटीग्रेटेड स्कूल वेहिकल्स मैनेजमेंट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही बस में फिटनेस, जीपीएस कैमरा लगा होना चाहिए।
बस का रंग पीला और वैध चालक के साथ वाहन में एक अटेंडेंट का होना अनिवार्य है। अगर कोई भी स्कूल इन नए नियमों को पालन नहीं करता तो उन स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में यूपी के मिर्जापुर जिले में सभी स्कूलों में चेकिंग हुई। इस चेकिंग में स्कूल के वाहनों की फिटनेस, जीपीएस, फस्ट ऐड बॉक्स आदि की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बस के अंदर जीपीएस और कैमरा एक्टिव मिला।
जिसका पूरा डाटा स्कूल में रहता है। साथ ही बस में फस्ट एड किट में जरुरी दवा और मरहम भी मिले। बस में वैध चालक और अटेंडेंट भी शामिल थे।
इसी के साथ बस में बच्चों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। स्कूल ने सरकार की सभी मानकों का पालन किया हुआ था।
