Summer Vacation 2026 : दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से लेकर यूपी-बिहार में 1 महीने तक बंद रहेंगे स्कूल, इस दिन से शुरू होगी गर्मियों की छुट्टियां
Summer Vacation 2026 : अप्रैल के महीने से भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी हो रही है। कुछ इलाकों में हीटवेव का कहर जारी है। पिछले 2-3 दिन से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है।
बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। बढ़ती गर्मी से स्कूली बच्चों और पेरेंट्स की चिंता बढ़ रही है। भारत में बढ़ते तापमान को देखते हुए विभिन्न राज्यों में सरकारों ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
कई राज्यों में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूल का समय बदल दिया गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में स्कूली स्टूडेंट्स समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गर्मी के कारण कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी है। कई जगहों पर अगले हफ्ते से छुट्टियां शुरू हो जाएगी। मई के पहले हफ्ते में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
कहीं ठंडी हवाएं चलीं, कई बारिश हुई, कहीं आंधी आई तो कहीं ओले तक गिरे है। तापमान में गिरावट आने से छुट्टियों को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। प्राइवेट और सरकारी स्कूल में समर वेकेशन का शेड्यूल अलग-अलग होता है।
दिल्ली: 50 दिनों का लंबा ब्रेक
दिल्ली में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया जाता है। दिल्ली में बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन मौसम कब पलट जाए कुछ कह नहीं सकते।
शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। दिल्ली में कुल 50 दिन की छुट्टियां होने वाली है। दिल्ली में 1 जुलाई 2026 से स्कूल खुलेंगे।
उत्तर प्रदेश: 20 मई से बंद होंगे स्कूल
शिक्षा निदेशालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राइमरी, अपर प्राइमरी और कंपोजिट स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां रहेंगी।
इसके अलावा, प्राइवेट स्कूलों में 15 मई या 20 मई के आसपास छुट्टियां शुरू हो सकती है। इस साल मौसम ज्यादा गर्म होने से पहले ही गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही है।
राजस्थान: रेगिस्तान की गर्मी से मिलेगी राहत
राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी होती है। जिसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने 17 मई से 20 जून 2026 तक स्कूल में छुट्टियां रहेंगी। साथ ही भीषण गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अगर गर्मी ज्यादा हुई तो 20 जून के बाद भी छुट्टियों को बढ़ा सकते है।
बिहार और हरियाणा: जून में होगी मौज
हरियाणा और बिहार में 1 जून से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां होती हैं। अगर हरियाणा और बिहार में गर्मी बढ़ेगी तो छुट्टियों को बढ़ा दिया जाएगा।
