home page

Summer Holidays : राजस्थान के स्कूलों में कल से 20 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित

Summer Holidays : राजस्थान के सरकारी और प्राईवेट स्कूलों में कल यानि 17 मई से छुट्टियां शुरु हो रही है। इस बार स्कूलों में सही तरीके से रखरखाव और पूरी सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने हिदायतें जारी की है वहीं स्कूली बच्चों को भी 20 जून तक छुट्टियों का आनंद मिलेगा। 
 | 
Summer Holidays : राजस्थान के स्कूलों में कल से 20 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित
Newz Fast, New Delhi इस बार 35 दिन छुट्टियां की गई है हालांकि हर साल 45 दिन की छुट्टियां होती है।

इस अवधि में सिर्फ एक दिन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल खुलते हैं। इसके बाद वापस बंद हो जाते हैं और एक जुलाई से नियमित स्कूल खुलने लगते हैं, लेकिन इस बार सरकार ने 21 जून से ही नियमित स्कूल खोलने का कार्यक्रम जारी किया है।

विभाग ने कहा है कि स्कूल भवन बंद करने से पहले सभी कक्षा कक्षों एवं अन्य कमरों की सही तरह से देखभाल करें। इसके बाद ताले लगाए जाएं। ताकि कोई पशु-पक्षी कक्षा कक्षों में नहीं रह जाए। साथ ही छतों की भी अच्छी तरह से सफाई कराई जाए।

इससे बरसात के दौरान पानी निकासी सही तरीके से हो सके। सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि अवकाश के दौरान समय-समय पर स्कूल की देखभाल भी कराई जाए।