home page

Sudipa Datta Success Story : डाकघर के असिस्टेंट पोस्टमास्टर की बेटी ने UPSC में हासिल की 41वीं रैंक, ऑनलाइन पढ़ाई करके रचा इतिहास

Sudipa Datta Success Story : किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए हर कोई कोचिंग लेता है या कोई ऑनलाइन क्लास लगाता है। आज हम आपको झारखंड की बेटी के बारे में बता रहे है जिन्होंने ऑनलाइन क्लास लेकर UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल की। आइये जानते है इनकी सफलता के बारे में। 
 | 
डाकघर के असिस्टेंट पोस्टमास्टर की बेटी ने UPSC में हासिल की 41वीं रैंक

Sudipa Datta Success Story : कहा जाता है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। आज हम आपको एक ऐसी अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से UPSC की परीक्षा को क्रेक किया।

हम बात कर रहे है सुदीपा दत्ता(Sudipa Datta)की। सुदीपा दत्ता झारखंड के दुमका जिले की रहने वाली हैं। वह मूल रूप से दुमका के कुमड़ाबाड़ा (कुम्हाड़ाबाद) की निवासी हैं।

सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर हैं और उनकी मां पंपा दत्ता एक गृहिणी हैं। परिवार में दो बहन और एक भाई हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सुपीदा एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं।

सुपीदा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई 10वीं सेंट जोसेफ स्कूल बांका( बिहार) से की। उसके बाद 12वीं सिदो कान्हू स्कूल (दुमका)से साइंस के साथ कक्षा पूरी की।

सुपीदा ने दुमका के ए एन कॉलेज (Aditya Narayan College) से वर्ष 2022 में पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान) में डिग्री हासिल की। 

घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई से पाई सफलता

सुपीदा ने ग्रेजुएशन करने के बाद UPSC की तैयारी शुरु कर दी। सुपीदा ने UPSC की तैयारी करने के लिए किसी भी बड़े शहर में जाकर तैयारी नहीं। सुपीदा घर में रह कर ऑनलाइन पढ़ाई करती थी।

साथ ही सुपीदा राजकीय लाइब्रेरी में जाकर रेगुलर पढ़ाई करती थी। वे हर रोज कम से कम 10 घंटे पढ़ाई करती थी। साल 2022 में सुपीदा ने अपने पहले में UPSC की परीक्षा को पास नहीं कर पाई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

उसके बाद सुपीदा ने साल 2023 में दूसरे प्रयास में UPSC की परीक्षा दी, लेकिन तब वे इंटरव्यू कर पहुंच गई। इंटरव्यू में सुपीदा का सिलेक्शन नहीं हुआ।

उसके बाद सुपीदा ने अपनी गलतियों को सुधारा और साल 2025 में UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल की।