SSC Stenographer Recruitment 2026 : SSC में स्टेनोग्राफर के 700 से अधिक पदों पर होगी भर्तियां, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
SSC Stenographer Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी करने का हर युवा का सपना पूरा होने वाला है। हाल ही में भारत सरकार ने प्रमुख भर्ती एजेंसी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर के 700 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली है।
अगर आप स्टेनोग्राफर की नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन दे सकते है। बता दें कि सभी उम्मीदवार 15 मई से पहले अपना आवेदन कर दें।
कौन कर सकता है आवेदन?
1. उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
2. स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के लिए उम्मीदवार को हिंदी में 45 मिनट और इंग्लिश में 40 मिनट ट्रांसक्रिप्शन चाहिए।
3. इसी के साथ स्टेनोग्राफर ग्रुप डी के लिए उम्मीदवार को हिंदी में 65 मिनट और इंग्लिश में 50 मिनट ट्रांसक्रिप्शन चाहिए।
आयु सीमा और फीस
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल तक होनी चाहिए। ग्रेड डी के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 27 साल तक होनी चाहिए। तभी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकता है।
आराक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस की बात करें, तो उम्मीदवार को एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
जबकि, पीडब्ल्यूबीडी, एसटी, एससी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर ऊपर की तरफ राइट साइड लॉगिन या रजिस्टर शो होगा।
- पहले से आईडी न बनी हो तो रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपना लें।
- लॉगिन करने के बाद नीचे की ओर एसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन पत्र शो होगा।
- उस पर क्लिक करने का बाद फॉर्म ओपन हो जाएगा और सभी डिटेल्स दर्ज करें।
- सिग्नेचर और पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा मांगे जा रहे दस्तावेज को सब्मिट कर दें।
- आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- लास्ट में आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें।
ऐसे होगा सिलेक्शन
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा देनी होगी। साथ ही स्किल टेस्ट (हिंदी, इंग्लिश) होगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
चयन होने के बाद उम्मीदवार को ग्रुप सी के तहत 9300 रुपये 34840 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। वहीं, ग्रुप डी के तहत 5200 से 20200 तक सैलरी दी जाएगी।
