home page

Special Train Cancellation : 2 दिन के लिए बिहार से महाराष्ट्र जानें वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Special Train Cancellation : अगर आप बिहार से महाराष्ट्र के जाने का प्लान बना रहे है तो इस खबर को पहले जरूर पढ़े। हाल ही में रेलवे ने दो ट्रेनें  पुणे-दानापुर (01449) और दानापुर-हडपसर (01450) स्पेशल ट्रेनें 16 मई और 17 मई के लिए रद्द कर दी गई है। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। आइये जानते है विस्तार से...
 | 
2 दिन के लिए बिहार से महाराष्ट्र जानें वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

Special Train Cancellation : अगर आप बिहार से पुणे की ओर जा रहे है तो उन यात्रियों के लिए बिहार रेलवे ने एक महत्तवपूर्ण सूचना जारी की गई है। बताया जा रहा है कि पुणे रेल मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण बिहार और पुणे के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों को 2 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है।

जिससे काम में समस्या आ रही है। पुणे मंडल में दोहरीकरण और एनआई कार्य के कारण पुणे-दानापुर (01449) और दानापुर-हडपसर (01450) स्पेशल ट्रेनें 16 और 17 मई को रद्द रहेंगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक रेलखंड की कमीशनिंग के लिए ‘नॉन-इंटरलॉकिंग’ (NI) कार्य किया जाना प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि तकनीकी सुरक्षा और रेलवे ट्रैक को आधुनिक बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

जिसके लिए इन ट्रेनों का रद्द किया गा है। बिहार और महाराष्ट्र में अधिक संख्या में छात्र और श्रमिक यात्रा करते है। मई और जून के महीने में शादियां और गर्मियों की छुट्टियों के कारण ट्रेन में ज्यादा भीड़ रहती है।

अब ट्रेन रद्द होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने बताया कि सभी यात्री पटना-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस या अन्य वैकल्पिक ट्रेनों की मदद से बिहार से महाराष्ट्र आ और जा सकते है।  

जिन यात्रियों ने इन दोनों ट्रेन में अपनी सीट बुक करवाई थी, उन्हें पूरा किराया वापस (रिफंड) मिल जाएगा। ऑनलाइन टिकट लेने वालों का पैसा सीधे उनके खाते में आ जाएगा।

हाल ही में रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है। इस नंबर की मदद से आप ट्रेन की जानकारी ले सकते है। 

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची

गाड़ी संख्या 01449 (पुणे-दानापुर स्पेशल): पुणे से दानापुर आने वाली यह ट्रेन 16 एवं 17 मई, 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 01450 (दानापुर-हडपसर स्पेशल): दानापुर से पुणे (हडपसर) की ओर जाने वाली यह वापसी ट्रेन भी 16 एवं 17 मई, 2026 को रद्द कर दी गई है।