home page

Soumya Mishra Success Story : SDM की नौकरी के साथ UPSC में हासिल की 18वीं रैंक, अब बन गई IAS अधिकारी

Soumya Mishra Success Story : आज एक ऐसी महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने SDM के पद पर तैनात होने के बाद भी UPSC में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की। अब ये महिला SDM से IAS अधिकारी बन गई। आइये जानते है इनकी सफलता की कहानी। 
 | 
SDM की नौकरी के साथ  UPSC में हासिल की 18वीं रैंक

Soumya Mishra Success Story : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया।

हम बात कर रहे है, SDM सौम्या मिश्रा( SDM Soumya Mishra) की। सौम्या मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की रहने वाली हैं। सौम्या के पिता राघवेंद्र मिश्रा दिल्ली में सरकारी शिक्षक (लेक्चरर) हैं, और माता रेणु मिश्रा एक गृहिणी (हाउस वाइफ) हैं।

सौम्या की छोटी बहन सुमेघा मिश्रा ने भी UPSC की परीक्षा को पास किया। सौम्या के पिता दिल्ली में नौकरी करने के कारण वे दिल्ली में ही बस गए। सौम्या की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से पूरी की।

उसके बाद सौम्या ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल (Geography) में बी.ए. की डिग्री हासिल की। उसके बाद सौम्या ने  दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनाॅमिक्स से भूगोल में एम.ए. (MA) मास्टर्स की डिग्री हासिल की।  

सौम्या को M.A सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक (Gold Medal) भी मिला। इसके अलावा, सौम्या ने JRF NET की परीक्षा में भी टॉप किया। 

UPSC की पढ़ाई और नौकरी

सौम्या का टपन से ही सपना था कि वे UPSC की परीक्षा पास करके IAS अधिकारी बनें। सौम्या ने साल 2021 में UPSC की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया 2nd रैंक हासिल की। उसके बाद सौम्या को SDM की नौकरी मिली।

सौम्या वर्तमान में मिर्जापुर जनपद की मड़िहान तहसील में SDM के पद पर कार्यरत है। सौम्य का IAS बनने का सपना पूरा नहीं हुआ। इसलिए सौम्य ने SDM की व्यस्त नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ UPSC की तैयारी शुरू कर दी।

साथ ही सौम्य ने अपनी पुरानी गलतियों को सुधारा। सौम्या ने SDM बनने के बाद तीन बार UPSC की परीक्षा दी। लेकिन वे हर बार असफल रही। 3 बार असफल होने के बाद भी सौम्या ने हार नहीं मानी और UPSC की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करती रही।

उसके बाद सौम्या ने साल 2025 में UPSC की परीक्षा दी और ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की। सौम्या अब मध्य प्रदेश कैडर में अपनी सेवाएं देंगी। वहीं, सौम्य की बहन ने भी UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया  253वीं रैंक हासिल की है।