home page

Silver City Of India : भारत के इस शहर को कहा जाता हैं सिल्वर सिटी ऑफ इंडिया, इस वजह से मशहूर

Silver City Of India : भारत में ऐसे बहुत से शहर और राज्य है जिन्हें किसी न किसी चीज के लिए पहचाना जाता है. हर राज्य में कोई न कोई खास चीज होती है जिसके लिए वह दुनियाभर में पहचाना जाता है. आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही शहर के बारे में बता रहे है जो अपनी चांदी की कारीगरी के लिए पहचाना जाता है. आइये जानते है विस्तार से...
 | 
भारत के इस शहर को कहा जाता हैं सिल्वर सिटी ऑफ इंडिया

Silver City Of India : भारत में हर शहर अपनी एक अलग पहचान बनाता है. बहुत से शहर अपने निक-नेम से जाने जाते है, तो कुछ शहर  अपने कलाकारी के लिए जाने जाते है.

आज हम आपको एक ऐसे भी शहर के बारे में बता रहे है जो चांदी के लिए जाना जाता है और उसे भारत की 'सिल्वर सिटी' भी कहा जाता है. आज हम बात कर रहे है ओडिशा के कटक शहर की. इस शहर को भारत की ‘सिल्वर सिटी’ का खिताब दिया गया है.

बहुत से लोगों का मानना है कि यहां पर चांदी की खदान पाई जाती है, लेकिन ये सच नहीं है.  ओडिशा का कटक शहर अपनी बेमिसाल चांदी की कारीगरी आर्टिफेट्स के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है.

कटक ओडिशा का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है. कटक में चांदी से कई वस्तुएं बनाई जाती है. कटक की इस विशेष कला को ‘तारकासी’ या सिल्वर फिलिग्री वर्क कहा जाता है.

इस कला में चांदी की महीन तारों से अत्यंत सुंदर और जटिल डिजाइन तैयार किए जाते हैं. बताया जाता है कि तारकासी की शुरुआत हजारों साल पहले हुई थी. यहां पर एक छोटी सी वस्तु बनाने के लिए कई दिन लग जाते है. 

तारकासी कला की खास बातें

हाथ से बनी बारीक डिजाइन : यहां पर कारीगर अपने हाथ से चांदी की पतली तारों से जटिल और बहुत ही सुंदर डिजाइन बनाते है. 

ऐतिहासिक विरासत : कहा जाता है कि ये कला सैकड़ों साल पुरानी है और मुगल काल से भी जुड़ी हुई है. 

विश्वभर में प्रसिद्ध : कटक शहर में तैयार की गई सभी चांदी की ज्वेलरी और सजावटी वस्तुएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात की जाती है. 

धार्मिक व सांस्कृतिक उपयोग : इन सभी चांदी की ज्वेलरी और सजावट का इस्तेमाल मंदिरों और त्योहारों पर किया जाता है. 

तारकासी के प्रमुख प्रकार

गुलाब का काम – फूलों और पत्तियों के डिजाइन

सीको काम – जालीनुमा (mesh) डिजाइन

जरी काम – कपड़े जैसी बारीक बनावट

मूर्ति और शोपीस – भगवान की प्रतिमाएं और सजावटी वस्तुएं