Shukrawar Ko Kya Daan Kare : शुक्रवार को इन चीजों का दान करने से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, मां लक्ष्मी की होगी आप पर खास कृपा
Shukrawar Ko Kya Daan Kare : हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन धन एवं वैभव की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत और पूजा करते है।
अगर आप शुक्रवार को व्रत, पूजा और दान करते है तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर और आपके परिवार पर बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है उस घर पर हमेशा धन की वर्षा होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे। जिसे दान करके से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या दान करें?
- शुक्रवार को चावल और चीनी दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपको माता अन्नपूर्णा और लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद मिलता है।
- शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर सुहाग की सामग्री दान करनी चाहिए। अगर विवाहित महिलाएं चूड़ियां, सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, लाल साड़ी का दान करती है तो उन्हें हमेशा सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही उनका घर में धन-धान्य से भरा रहता है।
- अगर आप शुक्रवार को कमल के फूल, पीली कौड़ियां, गोमती चक्र या शंख का दान करते है तो इससे मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती है। इससे आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।
- शास्त्रों में नमक को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए शुक्रवार को नमक का दान जरूर करना चाहिए। लक्ष्मी और नमक की उत्पत्ति समुद्र से हुई है। नमक से नकारात्मकता दूर होती है और दरिद्रता का नाश होता है।
- अगर आप शुक्रवार को किसी सफेद चीज का दान करते है जैसे वल, दूध, दही, चीनी, सफेद वस्त्र, इत्र, सफेद चंदन, चांदी, सौंदर्य सामग्री, खीर आदि से लक्ष्मी के साथ-साथ चंद्रमा की कृपा भी आप पर बनी रहती है।
