Shadi Muhurat May 2026 : मलमास शुरू होने से पहले मई में होगी इतने दिनों तक शादियां, जानें शादी तारीख और मुहूर्त
Shadi Muhurat May 2026 : भारत में शादियों का सीजन एक त्योहारों के तरह होता है। शादियों के सीजन में हर घर और गली-गली में ढोल और शहनाइयां बजने लग जाती है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शादी करने का एक सही समय होता है।
फिलहाल, भारत में शादियों का शोर एक थम गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगले महीने यानी मई के महीने में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त होने वाला है। उसके बाद फिर से शादी की शहनाईयां रूक जाएगी।
अधिकमास में नहीं होते विवाह
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, खरमास की तरह अधिकमास में भी शादी, सगाई जैसे शुभ नहीं किए जाते। अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। ये महीना 3 साल में एक बार आता है।
ये महीना इस साल 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक अधिकमास चलने वाला है। इस समय कोई शादी नहीं की जाएगी। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मलमास शुरू होने से पहले मई के शुरुआती हफ्ते में विवाह के शुभ मुहूर्त बन रहे है। आइये देखते है...
मई 2026 में विवाह मुहूर्त
01 मई 2026 (शुक्रवार) - 1 मई को शादी करना शुभ रहेगा। इस दिन स्वाति नक्षत्र और पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। सुबह 10 बजे से रात 9:13 बजे तक का समय मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा।
03 मई 2026 (रविवार) - 3 मई का पूरा दिन विवाह के लिए शुभ है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र है।
05 मई 2026 (मंगलवार) - 5 मई को शाम 07:39 बजे से अगली सुबह 05:38 बजे तक विवाह मुहूर्त है।
06 मई 2026 (बुधवार) - सुबह 05:38 बजे से दोपहर 03:54 बजे तक विवाह मुहूर्त है। हालांकि इस दिन मूल नक्षत्र है, जिसमें कई लोग विवाह करना शुभ नहीं मानते हैं।
07 मई 2026 (गुरुवार) - 7 मई को शाम 06:46 बजे से अगली सुबह तक विवाह हो सकेंगे। इस दिन उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र है, जिसे शादी के लिए विशेष शुभ माना गया है।
08 मई 2026 (शुक्रवार) - 8 मई को सुबह सूर्योदय से दोपहर 12:21 बजे तक समय विवाह के लिए शुभ है। इस समय तक उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, जिसमें विवाह करना शुभ माना जाता है।
13 मई 2026 (बुधवार) - 13 मई की रात 08:55 बजे से अगले दिन 05:32 बजे तक शुभ विवाह मुहूर्त है। इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र और द्वादशी तिथि का संयोग बन रहा है।
14 मई 2026 (गुरुवार) - 14 मई कसे सुबह 05:32 बजे से शाम 04:59 बजे तक विवाह हो सकेंगे। इस दिन उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेगा। इस समय में किया गया विवाह सौभाग्य बढ़ाएगा।
