Samiksha Dwivedi Succes Story : शादी के बाद पति और ससुराल वालों के सहयोग से इस महिला ने UPSC में हासिल की 56वीं रैंक, बैंक की नौकरी के साथ की तैयारी
Samiksha Dwivedi Succes Story : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आज उसी का एक उदाहरण है समीक्षा द्विवेदी(Samiksha Dwivedi)। समीक्षा द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की रहने वाली हैं।
उनके पिता श्रीनिवास द्विवेदी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उनकी मां हाउस वाइफ हैं। समीक्षा की शादी हो चुकी है और उनके पति बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं।
समीक्षा की शुरुआती पढ़ाई और कॉलेज
समीक्षा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंदौर से पूरी की। उसके बाद समीक्षा ने SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) में B.Tech की डिग्री हासिल की।
उसके बाद प्रतिष्ठित आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से प्रबंधन (MBA) की डिग्री हासिल की। सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने हैदराबाद में 'वेरिज़ोन डेटा सर्विसेज' में 2 साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर भी काम किया था।
उसके बाद समीक्षा ने UPSC की तैयारी करना शुरू कर दिया। इसके अलावा, UPSC की तैयारी के साथ समीक्षा ने IBPS PO परीक्षा उत्तीर्ण कर केनरा बैंक में नौकरी हासिल की। इससे पहले उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया में भी प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के रूप में कार्य किया था।
UPSC की तैयारी और परीक्षा
समीक्षा ने बैंक में नौकरी करने के साथ-साथ UPSC की तैयारी शुरू कर दी। समीक्षा ने कई बार परीक्षा दी, लेकिन वे हर बार असफल रही। समीक्षा हर रोज कड़ी मेहनत करती थी। उन्होंने अपनी पुरानी गलतियों को सुधारा और UPSC की परीक्षा दी।
समीक्षा ने प्रीमिल्स और मेंनस की परीक्षा में पास हो गई और वे इंटरव्यू का इंतजार कर रही थी। दिसंबर 2025 में उनकी शादी हुई। शादी के रस्मों (मेंहदी के दिन) के बीच ही उन्हें यूपीएससी का इंटरव्यू कॉल आया था।
समीक्षा के पति और उनके ससुराल वालों ने उनका पूरा साथ दिया। समीक्षा ने UPSC CSE 2025 की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 56वीं रैंक हासिल की।
समीक्षा ने यूपीएससी मुख्य परीक्षा में इतिहास (History Optional) को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था, जिसमें उन्होंने 299 अंक प्राप्त किए।
