Preeti Chauhan Success Story : IRS महिला अधिकारी ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC में हासिल की 47वीं रैंक, पहले भी कर चुकी है परीक्षा में टॉप
Preeti Chauhan Success Story : हर साल लाखों लोग संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा देते है, लेकिन उनमें से बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास कर पाते है। आज हम आपको एक ऐसी महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने ने अपनी कड़ी मेहनत से UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 47वीं रैंक हासिल की।
हम बात कर रहे है IRS अधिकारी प्रीति चौहान(Preeti Chauhan) की। प्रीति चौहान मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत (गाँव अटेरना) की रहने वाली हैं, जो वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-82 (ईडब्ल्यूएस पॉकेट-12) में रहती हैं।
प्रीति चौहान के पिता राजेंद्र सिंह एक निजी (प्राइवेट) कंपनी में काम करते हैं, और उनकी माता मधुबाला सिंह एक गृहिणी हैं। प्रीति की इस सफलता में उनके माता-पिता ने पूरा साथ दिया।
प्रारंभिक और उच्च शिक्षा
प्रीति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नोएडा (उत्तर प्रदेश) के महर्षि विद्या मंदिर (सेक्टर-12) से पूरी की। प्रीति वर्ष 2020-21 में इस स्कूल की छात्रा रही हैं। इसी के साथ प्रीति ने इसी स्कूल से 12वीं कक्षा भी पास की।
उसके बाद प्रीति ने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से रसायनशास्त्र (Chemistry) विषय में बीएससी (B.Sc.) की डिग्री हासिल की। प्रीति का बचपन से सपना था कि वे IAS अधिकारी बनें।
प्रीति ने कॉलेज के दिनों से ही UPSC की तैयारी शुरु कर दी थी। शुरुआती तैयारी के दौरान अपने खर्चों और पढ़ाई को संभालने के लिए उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम भी किया और साथ ही पढ़ाई के लिए एक निश्चित समय तय रखा।
UPSC की तैयारी और परीक्षा
प्रीति ने अपने पहले प्रयास में साल 2023 में UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 140वीं रैंक हासिल की। उसके बाद उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए हुआ। लेकिन प्रीति अपनी इस सफलता से खुश नहीं थी।
प्रीति ने विज्ञान पृष्ठभूमि (B.Sc. Chemistry) से होने के बावजूद प्रीति ने यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए समाजशास्त्र (Sociology) को अपना वैकल्पिक विषय चुना था। प्रीति IRS अधिकारी बनने के साथ UPSC की तैयारी जारी रखी।
प्रीति का सपना था कि वे IAS अधिकारी बने। उन्होंने फिर से कड़ी मेहनत की। फ्रीति ने साल 2025 में UPSC CSE की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 47वीं रैंक हासिल की। प्रीति ने पिछली रैंक में 100 अंकों का बड़ा सुधार किया।
