PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana : हरियाणा सरकार की नई योजना अब नही आएगा बिजली बिल, जानिए कैसे
Newz Fast, New Delhi मोदी सरकार द्वारा एक PM सूर्य घर योजना चलाई जा रही है इसका लाभ लेकर आप बिजली बिल की बचत के सकते है। इसका लाभ लेने की अंतिम तिथि मार्च 2027 तक है।
आम उपभोक्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने और बिजली खर्च में राहत देने के लिए विद्युत विभाग ने केंद्र सरकार की PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक मुफ्त बिजली का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा सोलर संयंत्र लगाने पर आकर्षक अनुदान (सब्सिडी) उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ काफी कम हो जाएगा।
80 हजार से दो लाख रुपये तक खर्च होंगे। सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग घरेलू कार्यों में किया जा सकता है। यदि बिजली उत्पादन उपभोक्ता की आवश्यकता से अधिक होता है, तो अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर बिजली बिल में समायोजित कराया जा सकता है।
100 वर्गफुट स्थल
सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रति किलोवाट लगभग 100 वर्गफुट जगह की आवश्यकता होती है। उचित रखरखाव के साथ सोलर पैनल लगभग 25 वर्षों तक कार्य कर सकता है।
ऑनलाइन देना है आवेदन
उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर कनेक्शन, आधार कार्ड, बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे। वहीं, ऋण लेने की स्थिति में पैन कार्ड और ईमेल आईडी भी जरूरी होगी। Solar Panel Subsidy
यह भी जानें
सात प्रतिशत ब्याज पर मिल जाएगा दो लाख तक ऋण
ऋण वसूली शहरी क्षेत्रों में चार से पांच वर्ष तथा ग्रामीण क्षेतों में सात से आठ वर्ष
1 Kw का लगवा सकते हैं संयंत्र Solar Panel Subsidy
150 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए 1 किलोवाट, 300 यूनिट तक खपत वालों के लिए 2 किलोवाट तथा 300 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर संयंत्र उपयुक्त माना गया है। Solar Panel Subsidy
क्षमता (Capacity) अनुदान राशि (Subsidy Amount)
एक किलोवाट (1 kW) ₹30,000
दो किलोवाट (2 kW) ₹60,000
तीन किलोवाट या उससे अधिक (3 kW or more) ₹78,000
