home page

PM Kisan Yojana 23rd Kisat : सिर्फ इन लोगों को मिलेगी किसान योजना की 23वीं किस्त, घर बैठे ऐसे करें लिस्ट चेक

PM Kisan Yojana 23rd Kisat : आज हर किसान सरकार की पीएम किसान योजना का लाभ उठाना चाहता है। लेकिन किसी न किसी वजह से उनके पैसे अटक जाते है। अगर आप भी इस योजना की 23वीं किस्त का लाभ लेना चाहते है, तो अपने किसान कार्ड की ई-केवाईसी (e-KYC) जरूर करवाएं, वरना आपके पैसे फिर से अटक जाएंगे। आप घर बैठे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। 
 | 
सिर्फ इन लोगों को मिलेगी किसान योजना की 23वीं किस्त

PM Kisan Yojana 23rd Kisat : आज के हर जगह खबरों, सोशल मीडिया पर पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की चर्चा हो रही है। केंद्र सरकार ने हाल ही में 22वीं किस्त किसानों को उनके बैंक खाते में सीधे भेजी है।

22वीं किस्त मार्च के महीने में करोड़ों किसानों को मिल चुकी है। अब सभी किसान पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को खेती में मदद करने के लिए सालाना 6,000 रुपये देती है।

बता दें कि ये 6,000 रुपये एक साथ किसानों के बैंक खाते में नहीं भेजे जाते। इन पैसों को सरकार 3 किस्तों में 2,000 रुपये करके किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजती है। अब सभी किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है।

पीएम किसान योजना की किस्त हर 4 महीने बाद लागू होती है। सरकार ने 13 मार्च को 22वीं किस्त के पैसे किसानों बैंक खाते में सीधे भेजे है। बताया जा रहा है कि योजना की 23वीं किस्त जून-जुलाई में आने की संभावना है।

आमतौर पर पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी अगस्त-नवंबर और तीसरी दिसंबर-मार्च के बीच आती है। इस बार किस्त देने में देरी हो रही है। 23वीं किस्त को लेकर अभी तक कृषि मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

किसान 23वीं किस्त पाने के लिए करें ये जरूरी करें 

- इसके लिए आपको अपने किसान कार्ड की ई-केवाईसी (e-KYC) करनानी होगी। 

- इसी के साथ आपको अपनी जमीन का रिकॉर्ड अपडेट करना होगा। 

- किसान किसी भी गलत जानकारी देने-लेने से बचना।

23वीं किस्त ऐसे करें चेक

- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

- उसके बाद आप 'Beneficiary List' विकल्प पर क्लिक करें। 

- उसके बाद उसमें अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें। 

- लास्ट में 'Get Report' बटन दबाएं । रिर्पोट में आपको अपना नाम और पिछली किस्त का स्टेट्स मिल जाएगा।