home page

PM Kisan Yojana 23rd Installment : सिर्फ इन किसानों को मिलेंगे 23वीं किस्त के पैसे, आज ही करवाएं e-KYC

PM Kisan Yojana 23rd Installment : केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक PM किसान सम्मान निधि योजना शुरू की. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि दी जाती है. जिसकी मदद से किसान आसानी से खेती कर सकें. इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द ही ऑनलाइन जाकर e-KYC करवा लें. 
 | 
सिर्फ इन किसानों को मिलेंगे 23वीं किस्त के पैसे

PM Kisan Yojana 23rd Installment : केंद्र सरकार अपने हर रोज कोई न कोई नई योजना लागू करती रही है. सरकार की इन सभी योजनाओं का लाभ लाखों लोग उठा रहे है.

सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की हुई.  सरकार की इस योजना के तहत सभी किसान भाइयों को हर साल 6,000 रुपये की राशि उनके बैंक खाते में सीधी डाली जाती है.

सरकार इन 6,000 रुपये को एक साथ न देकर, बल्कि इसे किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके देती है. अभी तक सरकार किसानों को 22 किस्त दे चुकी है. इस योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को सभी किसाों को मिल चुकी है.

अब सभी किसान इस योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपने किसान कार्ड की ई-केवाईसी (e-KYC) करवानी होगी.

अगर आपने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाई तो आपको 23वीं किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे. ई-केवाईसी (e-KYC) से आपकी जमीन का रिकॉर्ड अपडेट हो जाएगा. 

किसान ऐसे करें e-KYC 

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

- उसके बाद होमपेज पर आपको ‘Farmers Corner' सेक्शन मिलेगा. 

- वहां पर ‘e-KYC' ऑप्शन पर क्लिक करें. 

- उसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें.

- फिर Search पर क्लिक करके अपना वही मोबाइल नंबर डालें जो आधार से लिंक है. 

- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें.