home page

PM Kisan 23th Kisat : 23वीं किस्‍त का पैसा लेने के लिए किसान आज ही बनवा लें ये कार्ड, वरना नहीं मिलेंगे पैसे

PM Kisan 23th Kisat : केंद्र सरकार किसानों के लिए नई योजनाएं लागू करती है. हर साल लाखों किसान भाई सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठा रही है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये की राशि दी जाती है.  अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपके पास ये कार्ड होना चाहिए. आइये जानते है विस्तार से...
 | 
23वीं किस्‍त का पैसा लेने के लिए किसान आज ही बनवा लें ये कार्ड

PM Kisan 23th Kisat : केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि दी जाती है. जिसकी मदद से किसान अपने खेती को आसानी से कर सकें.

इस योजना के तहत हर 4 महीने में किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये की किस्त आती है. अभी सभी किसानों को 22 किस्त मिल चुकी है. फिलहाल सभी किसान भाई इस योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है.

बताया जा रहा है कि जून या जुलाई 2026 में आ सकती है.  हाल ही में सरकार ने ऐलान किया है कि किसानों के पास Farmer ID और eKYC होना अनिवार्य है.

इसी के साथ कई राज्यों में Farmer Registry भी होनी चाहिए. अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो जल्द ही अपना Farmer ID बनवा लें. अगर आप Farmer ID कार्ड नहीं बनवाते तो आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे.

Farmer ID  एक डिजिटल पहचान पत्र है, जो किसानों को यूनिक तरीके से पहचान मिलती है. इस Farmer ID में आपका आधार से जुड़ी जानकारी, जमीन का रिकॉर्ड और बैंक अकाउंट डिटेल्स शामिल होगी.

इससे राज्य सरकार की भूमि रिकॉर्ड डॉक्यूमेंट से लिंक किया जाएगा. Farmer ID बनने से जमीन की जानकारी ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएगी. अगर आप Farmer ID को नहीं बनाते तो 23वीं किस्त के पैसे आपके खाते में नहीं आएंगे.  

ऐसे बनवाएं Farmer ID 

1. सबसे पहले आप अपने राज्य के कृषि विभाग या भूमि रिकॉर्ड पोर्टल पर जाएं.

2. फिर  आपको pmkisan.gov.in से लिंक मिल जाएगा.

3. उसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर और जमीन के दस्तावेज डालकर आवेदन करें.

4. उसके बाद राज्य में Farmer Registry शुरू होने पर CSC सेंटर या ब्लॉक कृषि अधिकारी से मदद लें.

5. सभी काम करने के बाद आपको यूनिक Farmer ID नंबर मिलेगा.