PM Kisan 23rd Kisat : 23वीं किस्त से पहले आज ही सुधारे अपनी ये गलतियां, वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये
PM Kisan 23rd Kisat : केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक योजना शुरू की हुई है जिसका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है।
सरकार की इस योजना का लाभ लाखों-करोड़ों किसान उठा रहे है। सरकार इस योजना के 6000 रुपये किसानों को एक साथ न देकर उन्हें हर 4 महीने के बाद 2000 रुपये की किस्त के अनुसार दिए जाते है।
अभी तक किसानों को इस योजना के तहत 22 किस्तें मिल चुकी है। अब सभी किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। बताया जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। इसके लिए सभी किसान इस काम को जरूर कर लें। वरना आपके 23वीं किस्त के पैसे अटक सकते है।
e-KYC पूरा न होना
अगर कोई भी किसान e-KYC को पूरा नहीं करते तो उनकी आने वाली सभी किस्तें रूक जाएगी। किसान OTP आधारित या CSC सेंटर से e-KYC करवाना जरूरी है। अगर किसान सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराकर भूल जाते हैं, तो भी उनकी 23वीं किस्त अटक सकती है।
इस योजना के तहत लाखों किसानों पैसे दिए जाते है। जिसके कारण किए बार किस्त देर से या कई बार अटक जाती है। अगर किसान के बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं है तो भी किस्त के पैसे नहीं मिलते।
आधार और बैंक डिटेल में गड़बड़ी
कई बार आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या स्पेलिंग गलत होने के कारण और आपके PM Kisan रजिस्ट्रेशन में फर्क होने से आपका डेटा मैच नहीं होता। जिसके कारण 23वीं किस्त के पैसे अटक जाते है।
आपके नाम की छोटी सी गलती आपकी पेमेंट को रोक देती है। सभी किसानों को अपने बैंक खातों के आधार से लिंक करवाना बहुत जरूरी है। साथ ही IFSC कोड या अकाउंट नंबर गलत होने पर ट्रांजेक्शन फेल हो सकती है।
बैंक खाता सही तरीके से लिंक न होना
इस योजना का लाभ उठाने के लिए योजना को अपने बैंक खाते से सही से लिंक करवाना चाहिए। आपका बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव होना चाहिए।
अगर आपके पास कोई पुराना बैंक खाता है या कोई बंद खाता है तो उसके कारण भी आपके पैसे अटक सकते है। अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाते है, लेकिन योजना के साथ सही खाते को अपडेट करना होगा।
जमीन रिकॉर्ड या आवेदन में त्रुटि
PM Kisan योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी जमीन का खसरा नंबर या भूमि रिकॉर्ड योजना में अपडेट करना होगा। साथ ही खसरा नंबर या भूमि रिकॉर्ड में किसी भी तरह की गलती होने से आपको समस्या हो सकती है। अगर आप इस योजना में डुप्लीकेट या गलत एंट्री करवाते है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
