Pakshal Secretary Success Story : 18 से 20 घंटे पढ़ाई करके मध्य प्रदेश के इस लड़के ने ऑल इंडिया हासिल की 8वीं रैंक, अपने लक्ष्य पर हमेशा दिया ध्यान
Pakshal Secretary Success Story : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इस परीक्षा के लिए आपको पूरी लगन और धैर्य रखना चाहिए।
आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की। हम बात कर रहे है पक्षल सेकेट्री (जैन)(Pakshal Secretary)की। आइये जानते है इनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में।
छोटे कस्बे से देशभर में पहचान, UPSC में 8वीं रैंक
पक्षल मध्य प्रदेश के धार (Dhar)जिले के बाग (Bagh)कस्बे के रहने वाले हैं। पक्षल 'सेक्रेटरी' कोई पद नहीं बल्कि उनका उपनाम (Surname) है, जो काफी अनोखा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना।
पक्षल एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते है। पक्षल के पिता नीलेश सेकेट्री बाग में व्यवसाय करते हैं जबकि माता दीप्ति सेकेट्री गृहिणी हैं। पक्षल बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थे।
पक्षल बचपन से ही सिविल सर्विस करना चाहते थे। पक्षल सेकेट्री (जैन)ने शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग कस्बे से की। उन्होंने 2017 में 10वीं की पढ़ाई SICA सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की।
इसके बाद 12वीं की पढ़ाई एक सरकारी स्कूल से 2019 में संपन्न की। पक्षल ने साल 2023 में आईआईटी कानपुर से बी.एससी.(B.SC) में डिग्री हासिल की। पक्षल ने ग्रेजुएशन के समय अंतराष्ट्रीय व्यापार सिद्धांत पर शोध के लिए बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड भी जीता।
उसके बाद पक्षल ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। पक्षल ने 2 बार UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे दोनों बार असफल रहे। उसके बाद पक्षल ने अपनी गलतियां सुधारी और 18 से 20 घंटे पढ़ाई की।
उसके बाद पक्षल ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC CSE 2025 की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की। पक्षल की पढ़ाई के समय उनके परिवार ने उनका बहुत साथ दिया।
