home page

New State Highway : इन दो राज्यों के बीच जल्द बनने जा रहा है स्टेट हाइवे, जानिए शुरू होने की तारिख

New State Highway : UP-MP और राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। UP के अलीगढ़ जिले में प्रस्तावित तीसरे स्टेट हाईवे का अब PWD ने विस्तार कर दिया है।
 | 
New State Highway : इन दो राज्यों के बीच जल्द बनने जा रहा है स्टेट हाइवे, जानिए शुरू होने की तारिख
Newz Fast, New Delhi मिली जानकारी के अनुसार, यह अलीगढ़-मथुरा रोड पर इगलास से शुरू होकर हाथरस के सासनी होते हुए संभल के गांव बैरपुर पर मेरठ-बदायूं राज्यमार्ग को जोड़ने वाला है। 

जानकारी के मुताबिक, इसकी लंबाई 97.810 KM और चौड़ाई 10 मीटर होगी। पहले यह मार्ग अलीगढ़-आगरा हाईवे पर सासनी से प्रस्तावित था। अब धार्मिक महत्व को देखते हुए मथुरा से जोड़ा जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक बुलंदशहर जिले के छतारी से अतरौली होते हुए कासगंज तक और अलीगढ़-राया-मथुरा दो राज्य राजमार्ग(स्टेट हाईवे) हैं।

अब तीसरा नया स्टेट हाईवे अलीगढ़-मथुरा रोड पर इगलास से शुरू होकर सासनी, अकराबाद, नानऊ, दादों, सांकरा और मिठनपुर होते हुए मेरठ-बदायूं मार्ग पर स्थित बैरपुर तक जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, यह हाईवे हाथरस, अलीगढ़, संभल और बदायूं की सीमाओं को जोड़ने के साथ ही गाजियाबाद-कानपुर NH-34) और छतारी-कासगंज (वाया अतरौली) मार्ग को भी कनेक्ट करेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, पहले यह अलीगढ़-आगरा रोड पर सासनी से शुरू होना था। अब इगलास तक की दूरी 13.400 किमी बढ़ाकर वहां से शुरू किया जाएगा। इस प्रकार इसकी बैरपुर(संभल)तक लंबाई 84.410 से बढ़कर 97.810 हो जाएगी। 

यह होंगे फायदे

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान से UP की सीमा में प्रवेश कर मथुरा होते हुए संभल जाने वाले वाहन इसी मार्ग से निकल जाएंगे।

संभल से मथुरा की ओर से जाने वाले वाहनों के लिए यह सफर आसान रहेगा। मध्य प्रदेश की ओर से आगरा होकर संभल जाने वालों के लिए भी यह मार्ग उपलब्ध रहेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, इस मार्ग के बीच में पड़ने वाले गांव और कसबों और शहरों के रहने वाले लोगों को अच्छा विकल्प होगा।

यह मार्ग अलीगढ़-आगरा हाईवे, गाजियाबाद-कानपुर हाईवे के अलावा छतारी अतरौली कासगंज और अलीगढ़-मथुरा स्टेट हाईवे को भी लिंक करेगा। मथुरा के अलावा अलीगढ़, हाथरस, संभल जिले भी जुड़ जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक, इस मार्ग पर ब्रज चौरासी कोस के मथुरा के अलावा बेसवां के धरणीधर सरोवर पड़ते हैं। गिर्राज जी की परिक्रमा लगाने भी श्रद्धालु जाते हैं।