home page

Fastag को लेकर नया नियम, अब टोल प्लाजा पर नहीं लिया जाएगा कैश, फटाफट कर लें ये काम

FASTag New Rule : देश में अधिकतर लोग अपनी गाड़ी से सफर करना पंसद करते है. हाईवे पर सफर करने के लिए आपको सरकार को टोल देना पड़ता है. बताया जा रहा है कि सरकार ने हाईवे पर टोल प्लाजा के नियमों में कुछ बदलाव किए है. अगर आप भी हाईवे पर अपनी गाड़ी से सफर करके है तो आज ही FASTag को अपडेट कर लिजिए. अब बिना FASTag के सफर करना महंगा पड़ेगा. 
 | 
Fastag को लेकर नया नियम, अब टोल प्लाजा पर नहीं लिया जाएगा कैश

FASTag New Rule : हाल ही में केंद्र सरकार ने हाईवे पर सफर करने के तरीकों में बदलाव किया है. हाईवे पर सफर करते समय टोल प्लाजा आता है. जहां आप कैश पेमेंट देकर टोल को क्रॉस कर लेते है.

लेकिन अब नए नियमों के तहत 10 अप्रैल 2026 से कैश देकर टोल पार करने का विकल्प खत्म हो जाएगा. अब टोल पार करने के लिए डिजिटल पेमेंट करनी अनिवार्य है. अगर आप FASTag की जगह UPI से पेमेंट करते हैं, तो आपको 25% ज्यादा टोल देना होगा.

अगर आप इन नियमों का उल्लंघन करते है तो आपको दोगुना टोल देना होगा. अब टोल को कैशलस सिस्टम बनाया जाएगा. इससे हाईवे पर ट्रैफिक कम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी. पहले टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइनें लगती थी.

टोल पर कैश हैंडलिंग की समस्या आती थी. पहले कई बार टोल प्लाजा पर देरी और विवाद हो जाते थे. इन सभी को देखते हुए सरकार ने टोल प्लाजा के नियमों में बदलाव किया है. इन नए नियमों से डिजिटल पेमेंट से समय की बचत होगी.

सिस्टम ऑटोमेटेड और हर ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड होगा. बताया जा रहा है कि नए टोल नियम के तहत कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. हर एक गाड़ी पर FASTag लगा होना अनिवार्य है. बिना पेमेंट के आप टोल से एंट्री पर रोक लगाई जाएगी. अगर 3 दिन में पेमेंट नहीं तो दोगुना चार्ज toll होगा.