19 May Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 17 राज्यों में आने वाले कुछ घंटो में होगी बारिश
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
आइए देखें आज 19 मई का मौसम....
देश में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है जिससे लोगों की टेंशन बढ़ाने वाला है। आज यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश-तूफान का कहर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने से नुकसान की भी आशंका है।
पहाड़ी राज्यों के लिए भी आफत वाली चेतावनी है। उत्तरपूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।
बारिश-आंधी की चेतावनी
IMD के मुताबिक देश के 17 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल,महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी चलने की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
(19 मई- बारिश- तेज हवा की चेतावनी): IMD के मुताबिक दिल्ली में 19 मई को हल्की बारिश और सतही हवा चलने का अलर्ट है, इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
(19 मई-सतही हवा -हल्की बारिश का अलर्ट): मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, कानपुर, बांदा, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और मऊ में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (19-20 मई-भारी बारिश और आंधी की संभावना): गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, बांका, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
(19 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): खूंटी, रांची, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, गिरिडीह, सरायकेला,दुमका, खूंटी, गुमला, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(18 मई- आंधी-बारिश की चेतावनी): हुगली, मालदा, दुर्गापुर, नॉर्थ 24 परगना, नादिया, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, कालिम्पोंग में बारिश- आंधी की चेतावनी है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (19-20 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश-आंधी की संभावना है।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश (21 मई-बारिश-आंधी का अलर्ट): शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, कांगड़ा और किन्नौर में हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
पंजाब (19 मई- भीषण गर्मी और लू की चेतावनी): मोगा, फरीदकोट, जालंधर, फाजिलका, रूपनगर, गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, कपूरथला, संगरूर, बठिंडा और मुक्तसर में भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 22 मई से पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। Aaj Ka Mousam
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (19 मई- हीटवेव चलने की चेतावनी): कोटा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, अजमेर, बूंदी, उदयपुर, जैसलमेर, अनूपगढ़, अलवर, करौली, सीकर, और जोधपुर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (19 मई- भीषण गर्मी की चेतावनी): भोपाल, दमोह, सतना, गुना, ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, मुरैना, श्योपुर, इंदौर, छतरपुर, बालाघाट,विदिशा, रीवा, झाबुआ में भीषण गर्माी की चेतावनी जारी की गई है।
