home page

​MahaShivrat 2026 Upay : मासिक शिवरात्रि पर रात को जरूर करें ये काम, फिर बदल जाएगी आपकी किस्मत

​MahaShivrat 2026 Upay : हिंदू धर्म के अनुसार हर महीने शिवरात्रि आती है। कहा जाता है कि शिवरात्रि पर भगवान शिव से जो भी मांगते है वो मनोकामना पूरी होती है। इस महीने 15 मई को मासिक शिवरात्रि आ रही है। आज हम आफको कुछ ऐशे उपाय के बारे में बता रहे है, जिसे करने से आपकी बंद किस्मत खुल जाएगी। 
 | 
मासिक शिवरात्रि पर रात को जरूर करें ये काम

​MahaShivrat 2026 Upay : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को महानिशा के रात भी कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र और हिंदू कलेंडर के अनुसार, साल के हर महीने शिवरात्रि आती है।

इस ज्‍येष्‍ठ महीने की कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 मई 2026, शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि है। शास्त्रों के अनुसार, इस समय भगवान शिव की पूजा की जाती है। आज हम आफको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बता रहे है जिससे आफकी बंद किस्मत के ताले खुल जाएंगे। 

मासिक शिवरात्रि के उपाय 

1000 या 101बेलपत्र अर्पित करें : इस मासिक शिवरात्रि की रात के समय 101 या 1000 बेलपत्र पर 'ओम नमः शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाने अकाल मृत्‍यु का भय दूर होता है। भगवान शिव प्रसन्‍न होकर आशीर्वाद देते हैं।

मंत्र जाप : इस मासिक शिवरात्रि को रात में जितना ज्‍यादा हो सके 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

शिव अभिषेक : इस मासिक शिवरात्रि की रात निशीथ काल में भगवान शिव अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें।

भगवान शिव को अक्षत चढ़ाएं। अगर आप ऐसा करते है तो आपके सारे कष्‍ट दूर हो जाएंगे और आपके सभी कामों में आ रहीं विघ्‍न-बाधाएं दूर होगी। 

बेल के पेड़ का उपाय : इस मासिक शिवरात्रि की शाम को बेल के पेड़ के नीचे मिट्टी का शिवलिंग बनाएं और फिर उसकी पूजा करें। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत अच्‍छा है। साथ ही कई संकटों से निजात दिलाता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जप : अगर आपके घर में कोई किसी बीमारी से परेशान हैं तो मासिक शिवरात्रि की रात महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। रोग नाथ करने के लिए इस मंत्र को बहुत ताकतवर माना गया है।