फ्लाइट में Power Bank ले जाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकता है कभी भी ब्लास्ट
Power Bank Safety Tips : आप लोगों ने अक्सर देखा होगा कि पावर बैंक का इस्तेमाल करते समय वह कई बार ब्लास्ट हो जाता है। जिससे आपको और आसपास के लोगों को भारी नुकसान हो जाता है।
पावर बैंक यात्रा में बहुत काम आता है, लेकिन फ्लाइट सफर के दौरान अगर सही तरीके से पावर बैंक न रखा जाए तो यह खतरनाक भी हो सकता है। फ्लाइट में उड़ान के समय पावर बैंक से किसी भी डिवाइस को चार्ज करने पर रोक लगाई गई है।
हाल ही में पावर बैंक के इस्तेमाल और चार्जिंग को लेकर सख्त नियम बनाए गए है। अब आप पावर बैंक को हैंड बैग में ही ले जा सकते है।
साथ ही पावर बैंक को ओवरहेड केबिन या चेक-इन बैगेज में रखना सख्त मना है। अगर आप फ्लाइट में पावर बैंक लेकर जाते है तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
1. पावर बैंक को हमेशा अपने हैंड बैग या कैबिन बैग में रखें. पावर बैंक को कभी भी चेक-इन सामान (होल्ड बैग) में न रखें।
2. फ्लाइट में सफर करते समय पावर बैंक फूला हुआ, लीक हो रहा हो या टूटा हुआ हो तो उसे बिल्कुल न ले जाएं।
3. किसी अच्छी कंपनी यानी किसी सर्टिफाइड ब्रांड का ही पावर बैंक इस्तेमाल करें। आप केवल BIS, CE या UL सर्टिफाइड पावर बैंक खरीदें। पावर बैंक में हमेशा ओरिजिनल चार्जिंग केबल और एक्सेसरीज़ ही यूज करें।
4. फ्लाइट में सफर करते समय पावर बैंक को किसी भारी समान या बैग में कसकर न रखें। साथ ही अपने बैग में ज्यादा समान न रखें।
5. अधिकतर फ्लाइटस में पावर बैंक से फोन या लैपटॉप चार्ज करने की इजाजत नहीं दी जाती। पावर बैंक को बैग में सिक्के, चाबी या अन्य धातु की चीजों के साथ न रखें। ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
6. फ्लाइट में सफर करने से पहले अपने एयरलाइन की नियमों को अच्छे से जान लें। अधिकतर एयरलाइंस में 100Wh तक के पावर बैंक की अनुमति दी जाती है।
7. फ्लाइट में सफर करते समय ओवरहेड बिन में पावर बैंक को न रखें। पावर बैंक को अपनी सीट या अपनी जेब में रखें, जिससे आप इसे देख सकें।
8. पावर बैंक का इस्तेमाल न होने पर केबल और USB को हटा दें।
9. मोबाइल फुल चार्ज होते ही पावर बैंक को तुरंत हटा देना चाहिए। अगर आप मोबाइल को ओवरचार्ज करते है तो इससे आपका फोन खराब हो सकता है।
10. फ्लाइट में सफर करते समय अगर पावर बैंक गर्म हो, धुआं निकले या अजीब सी गंध आए तो तुरंत केबिन क्रू (फ्लाइट स्टाफ) को बताएं।
