home page

Kal ka Rashifal 9 May 2026 : सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इन राशियों को मिलेगा शुभ संकेत, जानें आपकी राशि के बारे में

Kal ka Rashifal 9 May 2026 : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कल यानी 9 मई का दिन बहुत खास होने वाला है। कल आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते है। साथ ही कुछ राशियों को यात्रा के योग के साथ धन लाभ भी होने की संभावना है। इसके अलावा, कुछ राशियों को काम में सावधानी बरतनी होगी।
 | 
सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इन राशियों को मिलेगा शुभ संकेत

Kal ka Rashifal 9 May 2026 : कल यानी 9 मई 2026, शनिवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कल ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कल सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिससे कई राशियों को शुभ संकेत मिलने वाला है।

इस दिन श्रवण नक्षत्र, शुभ योग और मकर राशि में चंद्रमा रहेगा। इससे कई राशियों को हर काम में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि वालों के लिए यात्रा के योग और धन लाभ की संभावना है, जबकि मीन राशि वालों को ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

शनि देव का दिन होने से यह दिन अनुशासन और मेहनत से लाभ पाने के लिए अच्छा है। कुछ राशियों को नए कार्यों की शुरुआत और रचनात्मकता के लिए समय अच्छा है। 

9 मई 2026 पंचांग :

तिथि: ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी

दिन: शनिवार

नक्षत्र: श्रवण

योग: शुभ (26:34:28 तक)

राहुकाल: 08:56 AM - 10:37 AM

9 मई 2026 का राशिफल (संक्षेप में):

मेष (Aries) : मेष राशि के जातकों को ऊर्जावान महसूस करेंगे, महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें।

वृषभ (Taurus) : वृषभ राशि के जातकों का दिन शांत और स्थिर रहेगा, दिनचर्या पर ध्यान दें।

मिथुन (Gemini) : मिथुन राशि के जातकों का नए विचारों के साथ उत्साहपूर्ण दिन, संवाद में निपुणता रहेगी।

कर्क (Cancer) : कर्क राशि के जातकों को भावनात्मक रूप से मजबूत और अपनों के करीब महसूस करेंगे।

सिंह (Leo) : सिंह राशि के जातकों को आत्मविश्वास के साथ रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo) : कन्या राशि के जातकों को कार्यस्थल पर दिन उत्पादक और व्यवस्थित रहेगा।

तुला (Libra) : तुला राशि के जातकों को नौकरी/परीक्षा में सफलता के योग हैं, अनावश्यक खर्च से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : वृश्चिक राशि के जातकों का रुका हुआ पैसा मिल सकता है, लेकिन मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है।

धनु (Sagittarius) : धनु राशि के जातकों को नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है, निवेश में सावधानी बरतें।मकर (Capricorn): काम में थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius) : कुंभ राशि के जातकों को लाभदायक यात्रा और दोस्तों से आर्थिक सहयोग के योग हैं।

मीन (Pisces) : मीन राशि के जातकों को कार्यस्थल की राजनीति से सावधान रहें, धैर्य से काम लें।